Weather Update: धूल भरी आंधी के साथ बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा यूपी का मौसम

UP Weather: मौसम का यू-टर्न, लखनऊ सहित कई जिलों में सुबह से बारिश; पूर्वानुमान जारी

Weather Update: देश के मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां कई मैदानी राज्यों में पारा चढ़ रहा है, तो वहीं दूसरी ओर पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अब अगले कुछ दिनों के लिए देश के 17 राज्यों में ‘येलो अलर्ट’ जारी करते हुए भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

  • मौसम विभाग ने देश की राजधानी दिल्ली में दोपहर और शाम में हल्ली से मध्य बारिश का पूर्वानुमान जताया है। आज दोपहर और शाम को दिल्ली में 30 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और मध्यम बारिश होने के आसार हैं। धूल भरी आंधी चलने की भी आशंका जताई गई है।

यूपी में गरजचमक के साथ बारिश

  • उत्तर प्रदेश में मौसम के मिजाज की बात करें तो आज यानी 30 और 31 मार्च को राज्य के कई हिस्से में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। हवा की रफ्तार 50 किमी/घंटा तक रह सकती है। 3 अप्रैल से बारिश का एक और दौर शुरू होने की संभावना है।

बिहार में मौसम सक्रिए

  • बिहार में 29 मार्च से 1 अप्रैल के बीच राज्य में मौसम सक्रिय रहेगा। यहां 40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।

हिमाचल और जम्मूकश्मीर का हाल

  • वहीं, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में कुदरत का कहर और खूबसूरती दोनों साथ दिख रहे हैं। लाहौल-स्पीति जिले सिस्सू समेत कई इलाकों में ताजा बर्फबारी से पूरा क्षेत्र सफेद हो गया है। 30 मार्च को भारी बर्फबारी की संभावना है। इसके बाद 3-4 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे फिर से बर्फ गिर सकती है।

नए पश्चिमी विक्षोभ का असर

  • मौसम विभाग के अनुसार, 2 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है, जो उत्तर-पश्चिम भारत को फिर से प्रभावित कर सकता है। तापमान की बात करें तो 30-31 मार्च तक अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट संभव है, जबकि पूर्वी भारत में 2 अप्रैल तक तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है।

Post Comment

You May Have Missed