उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, देश-दुनिया, बिजनेस, राजनीति

अप्रैल में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, अलग-अलग राज्‍यों में ऐसे होंगी छुट्टियां

अप्रैल में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, अलग-अलग राज्‍यों में ऐसे होंगी छुट्टियां

नई दिल्‍ली: देश के अलग-अलग राज्यों में अप्रैल 2026 में कुल 14 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक, अगले महीने चार रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा आठ दिन अलग-अलग जगहों पर बैंक बंद रहेंगे।

महीने की शुरुआत यानी 01 अप्रैल को छुट्‌टी से होगी। पूरे देश में बैंक सालाना अकाउंट क्लोजिंग के कारण बंद रहेंगे। इस दिन बैंक में कोई भी ऑफलाइन काम नहीं हो पाएगा।

कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

अप्रैल में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, अलग-अलग राज्‍यों में ऐसे होंगी छुट्टियां

ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए निपटा सकेंगे काम

आप बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और ATM के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं। इन सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा।

अप्रैल में शेयर बाजार में 10 दिन कारोबार नहीं

अप्रैल, 2026 में शेयर बाजार में 10 दिन कारोबार नहीं होगा। इसमें 8 दिन शनिवार और रविवार को कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा शेयर बाजार 03 अप्रैल को गुड फ्राइडे और 14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती पर भी बंद रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *