IPL 2026 के सेकेंड फेज का शेड्यूल रिलीज, 50 मैच में 8 डबल हेडर मुकाबले
स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दूसरे फेज का शेड्यूल रिलीज हो गया है। आईपीएल कमेटी ने गुरुवार शाम 6 बजे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी। 13 अप्रैल से 24 मई तक 12 वेन्यू पर 50 मैच खेले जाएंगे। इनमें 8 डबल हेडर होंगे।
डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रायपुर को अपना दूसरा होमग्राउंड बनाया, टीम यहां 2 मैच खेलेगी। पहले फेज में 28 मार्च से 12 अप्रैल तक 20 मैच होने हैं। प्लेऑफ का शेड्यूल अनाउंस नहीं हुआ, लेकिन फाइनल 31 मई को बेंगलुरु में ही खेला जाएगा।
— IndianPremierLeague (@IPL) March 26, 2026
84 नहीं, 74 मैच ही होंगे
टूर्नामेंट में 74 मैच ही खेले जाएंगे। लीग स्टेज में 70 मैच होंगे, वहीं प्लेऑफ स्टेज में 4 मैच खेले जाएंगे। पहले खबरें थीं कि इस सीजन 84 मैच होने हैं, लेकिन IPL कमेटी ने मैचों की संख्या नहीं बढ़ाई।
— IndianPremierLeague (@IPL) March 26, 2026
MI vs CSK मैच 23 अप्रैल को
सेकेंड फेज की शुरुआत सनराइजर्स हैदराबाद के मैच से होगी, लेकिन टीम इस बार हैदराबाद में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। वहीं पहले फेज में टीम बेंगलुरु के मैदान पर RCB से पहला मैच खेलेगी।
IPL इतिहास की 2 सबसे सफल टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स 23 अप्रैल को पहली बार मुंबई में भिड़ेंगी। दोनों फिर 2 मई को चेन्नई में भी आमने-सामने होंगी। लीग स्टेज के आखिरी दिन 2 मैच होंगे। दोपहर में मुंबई का सामना राजस्थान से होगा, वहीं शाम को कोलकाता की टीम दिल्ली से भिड़ेगी।
हैदराबाद-दिल्ली दोपहर में 4-4 मैच खेलेंगे
10 टीमों में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस ही ऐसी 2 टीमें जिनका 1-1 मैच ही दोपहर में होगा। दोनों टीमें 13-13 मैच शाम को खेलेंगी। हैदराबाद और दिल्ली के सबसे ज्यादा 4-4 मैच दोपहर में 3.30 बजे शुरू होंगे। पंजाब और लखनऊ को 3-3 मैच दोपहर में खेलना है। वहीं राजस्थान, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु के 2-2 मैच दोपहर में हैं। टोटल 12 दिन डबल हेडर खेले जाएंगे।



Post Comment