Akhilesh Yadav: यूपी में एलपीजी का मतलब ‘लापता गैस’, BJP ने सिर्फ लोगों को लाइन में लगाया

Akhilesh Yadav: नकारात्मकता फैलाते हैं भाजपाई, एक-दूसरे को लड़वाते हैं

Akhilesh Yadav: यूपी एलपीजी संकट के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों को लाइनों में लगाने के अलावा किया ही क्या है? अब मैं देख रहा हूं कि लोग पेट्रोल के लिए भी लाइनों में लगे हुए हैं। अखिलेश यादव कहा कि सरकार ने एलपीजी संकट को लेकर कुछ भी तैयारी नहीं की। अब तो 14 किलो का सिलिंडर भी 10 किलो का आ रहा। यूपी में एलपीजी का मतलब लापता गैस है। गैस न मिलने से लोगों को खाना बनाने के लिए चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक कचौरी एक समोसा अब गैस पर न रहा भरोसा।

सपा मुखिया ने कहा,पीएम मोदी ने संसद में कोरोना का जिक्र किया है तो उनके पास जानकारी होगी। पड़ोसी देशों ने एनर्जी सेविंग के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। जब तक भाजपा रहेगी देश को आत्मनिर्भर नहीं बनने देगी। उन्होंने यूपी सरकार के दिए गए बयान (गैस की कोई कमी नहीं है) पर कहा कि किसी की बातों में न आएं। अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में सपा की सरकार आने पर हम गोमती रिवर फ्रंट पर सम्राट अशोक की भव्य प्रतिमा लगाकर उन्हें सोने के सिंघासन पर प्रतिष्ठित कराएंगे। उन्होंने बौद्ध धर्म को देश-विदेश में पहुंचाया। अखिलेश यादव ने कहा कि अमेरिका, इस्राइल और ईरान युद्ध में भारत ने विश्वगुरू बनने का मौका खोया है।  हमने दोनों देशों से बड़ा व्यापार किया है। व्यापार के साथ डिप्लोमेसी चलती है।

Post Comment

You May Have Missed