Dhurandhar 2: बॉलीवुड मूवी ‘धुरंधर 2’ अपने किरदारों को लेकर राजनीतिक मुद्दा बन गई है। इस फिल्म में माफिया अतीक अहमद से लेकर उत्तर प्रदेश के डीजीपी रहे प्रशांत कुमार के किरदार को भी दिखाया गया है। इस फिल्म के जरिए अतीक अहमद के पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा भी हो गया है। वहीं इस फिल्म पर पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर प्रदेश के पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार कहा है कि यूपी में माफिया राज के खिलाफ चली कार्रवाई सीएम योगी के दृढ़ संकल्प के साथ जीरो टॉलरेंस की नीति का परिणाम है। इस सफलता का असली श्रेय हर उस अधिकारी और सिपाही को जाता है, जो उस दौर में जमीनी स्तर पर डटकर खड़े रहे और जोखिम उठाकर काम किया। वही असली धुरंधर हैं। फिल्म ‘धुरंधर 2’ में पाकिस्तान के ल्यारी अंडरवर्ल्ड से लेकर उत्तर प्रदेश के माफिया नेटवर्क तक की कहानी को जोड़ा गया है। फिल्म में एक ऐसे पुलिस अधिकारी का किरदार दिखाया गया है, जो पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार से प्रेरित बताया गया है।
Humbled by this generous mention. Whatever we achieved against the mafia was only possible under the visionary leadership of Hon’ble CM UP Sri @myogiadityanth ji — his zero-tolerance resolve gave us both direction and courage.
The real credit belongs to every officer, every… https://t.co/Lh8cegn81Q
— Dr. Prashant Kumar IPS Retd. (@PrashantK_IPS90) March 21, 2026