बरेली: एसआरएमएस रिद्धिमा में रविवार (22 मार्च) शाम आयोजित संपूर्ण भैरवी कार्यक्रम में गायन के विद्यार्थियों और गुरुओं ने अपने स्वरों का जादू जगाया और सुरों के रस से श्रोताओं का मनोरंजन किया। इंस्ट्रूमेंट गुरुओं सूर्यकांत चौधरी (वायलिन), सुरेंद्र सिंह (परकसन), विशेष सिंह (गिटार), ऋषभ आशीष पाठक (पखावज), दीपकांत जौहरी (तबला), सीमा (सितार), जेरिक अमन जेम्स (कीबोर्ड एवं ड्रम) और दीपक राना (हारमोनियम) अपने वाद्ययंत्रों के साथ कार्यक्रम का आरंभ किया। गायन के विद्यार्थियों अश्वथ कपूर, रेयांश, शालिनी पांडेय, अर्णव कनौजिया, अतिशय गोयल, नीलम, माही, मानसी, अशोक, गीतू, सोनम, अंशुमा ने ‘जगत जननी’ की आराधना प्रस्तुत की।

गायन गुरु सात्विक मिश्रा और डा.वंदना दुग्गल खन्ना ने राग भैरवी में अपनी प्रस्तुति दी। गुरु प्रियंका ग्वाल ने गीत ‘सैंया निकल गए’ और ‘हमारी अटरिया पे’ को स्वर देकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। गायन के विद्यार्थियों ने विभिन्न फिल्मी गीतों के फ्यूजन को अपनी बंदिश और तराना में पेश किया। फिल्म कुदरत के लिए मजरूह सुल्तानपुरी लिखित प्रसिद्ध फिल्मी गाने ‘हमें तुमसे प्यार कितना’ को इंदू परडल ने अपनी आवाज में प्रस्तुत कर श्रोताओं को प्रेम रस में भिगोया।

अंत में गायन गुरु प्रियंका ग्वाल और सात्विक मिश्रा ने ‘बाजू बंद खुल जाए’ और ‘बरजोरी कीनी रे’ को अपनी आवाज दी। कार्यक्रम का संचालन दीपाली सक्सेना ने किया। इस अवसर पर एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन देव मूर्ति, आशा मूर्ति, आदित्य मूर्ति, ऋचा मूर्ति, देविशा मूर्ति, उषा गुप्ता, डॉ. रजनी अग्रवाल, सुभाष मेहरा, डॉ. प्रभाकर गुप्ता, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. शैलेश सक्सेना, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. रीता शर्मा मौजूद रहे।