उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, देश-दुनिया, प्रदेश, बिजनेस, राजनीति

डोनाल्‍ड ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम- 48 घंटे में होर्मुज खोलें, नहीं तो…; ईरान ने दिया जवाब

डोनाल्‍ड ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम- 48 घंटे में होर्मुज खोलें, नहीं तो...; ईरान ने दिया जवाब

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्‍होंने कहा कि अगर 48 घंटे में होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट पर हमला करेगा। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रविवार को लिखा- ‘अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज को नहीं खोलता है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट पर हमला करेगा और उन्हें तबाह कर देगा और शुरुआत सबसे बड़े प्लांट से होगी।’

डोनाल्‍ड ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम- 48 घंटे में होर्मुज खोलें, नहीं तो...; ईरान ने दिया जवाब

वहीं, ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उसके पावर प्लांट को निशाना बनाया गया, तो वह मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजराइल से जुड़े सभी ऊर्जा ढांचे पर हमला करेगा। ईरान के खातम अल-अनबिया सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता इब्राहिम जुल्फाघारी ने कहा कि ईरान अमेरिका और इजराइल से जुड़े समुद्री पानी को मीठा बनाने वाले प्लांट (डिसेलिनेशन प्लांट) और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी हमला करेगा।

ईरान का इजराइली शहर पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला

ईरान ने शनिवार रात इजराइल के दक्षिणी शहर डिमोना पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया, जिससे करीब 20 लोग घायल हो गए। डिमोना वही शहर है जहां इजराइल का न्यूक्लियर प्रोग्राम सेंटर है।

डिमोना पर मिसाइल हमले का वीडियो…

ईरान बोला– BRICS देश हमला रोकने में रोल निभाएं

ईरान के राष्ट्रपति मसूज पजशकियान ने शनिवार को पीएम मोदी से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि BRICS को ईरान पर हो रहे हमलों रोकने में भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि BRICS को बिना किसी दबाव के, अपने दम पर काम करना चाहिए और इस मामले में आगे आना चाहिए।

ईरान के राष्ट्रपति ने यह भी सुझाव दिया कि मिडिल ईस्ट के देशों को मिलकर एक नया सुरक्षा सिस्टम बनाना चाहिए। इससे इलाके में शांति और स्थिरता बनी रहेगी और बाहर के देशों का दखल कम होगा।

कर्नाटक के न्यू मैंगलोर पोर्ट पर LPG लेकर पहुंचा कार्गो जहाज

कर्नाटक के मंगलुरु स्थित न्यू मैंगलोर पोर्ट पर अमेरिका से 16,714 टन LPG लेकर एक कार्गो जहाज पहुंचा है। ‘पिक्सिस पायनियर’ नाम का यह जहाज अमेरिका के टेक्सास राज्य के नेदरलैंड शहर से रवाना हुआ था और गैस की खेप लेकर भारत पहुंचा है।

कतर का हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबी आने के बाद क्रैश हुआ

कतर का हेलिकॉप्टर नियमित ड्यूटी के दौरान तकनीकी खराबी आने के बाद क्षेत्रीय समुद्री इलाके में क्रैश हो गया। कतर के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, हेलिकॉप्टर में सवार चालक दल और यात्रियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। फिलहाल, हादसे में कितने लोग थे और उनकी स्थिति क्या है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

G7 देश बोले- ऊर्जा सप्लाई सुरक्षित रखने के लिए जरूरी कदम उठाएंगे

अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जापान, इटली, जर्मनी और कनाडा समेत G7 देशों और यूरोपीय संघ (EU) ने शनिवार को कहा कि वे वैश्विक ऊर्जा सप्लाई की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाने को तैयार हैं। साथ ही उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट सहित दूसरे समुद्री रास्तों की सुरक्षा को महत्वपूर्ण बताया। G7 देशों ने अपने बयान में यह भी दोहराया कि वे वैश्विक ऊर्जा सप्लाई को बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाने के लिए तैयार हैं।

इसके तहत इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) के सभी 32 सदस्य देशों द्वारा 11 मार्च को लिए गए फैसले का भी जिक्र किया गया, जिसमें कच्चे तेल की कीमतों में उछाल को काबू करने के लिए रणनीतिक भंडार से रिकॉर्ड 40 करोड़ बैरल तेल जारी करने की बात कही गई थी।

पिछले 24 घंटों में ईरान ने सऊदी पर 60 ड्रोन दागे

पिछले 24 घंटों में ईरान की तरफ से सऊदी अरब पर करीब 60 ड्रोन दागे गए, जिन्हें हवा में ही रोक दिया गया। सऊदी जनरल ने अल जजीरा को बताया कि देश अपनी सुरक्षा करने में सक्षम है और सऊदी अरब के पास क्षेत्र की सबसे मजबूत और आधुनिक वायुसेनाओं में से एक है।

अब तक ज्यादातर ड्रोन सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत को निशाना बना रहे हैं। यह इलाका बेहद अहम है क्योंकि देश की ज्यादातर ऊर्जा सुविधाएं, जैसे तेल प्रोसेसिंग प्लांट और निर्यात टर्मिनल, यहीं स्थित हैं।

ईरान ने इजराइली ड्रोन को हवा में मार गिराया

ईरान की सेना ने दावा किया है कि उसने तेहरान के आसमान में एक इजराइली ड्रोन को मार गिराया। यह जानकारी तसनीम न्यूज एजेंसी के हवाले से दी गई है। सेना के अनुसार, हालिया युद्ध की शुरुआत से अब तक दुश्मन के कुल 127 ड्रोन को एयर डिफेंस सिस्टम ने निशाना बनाकर नष्ट कर दिया है। इससे पहले इजराइल की सेना ने कहा था कि उसने तेहरान पर हमलों का नया दौर शुरू किया है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *