Mamata Banerjee: TMC का घोषणापत्र जारी; ममता बोलीं- राज्य में अघोषित…

West Bengal: ममता ने इस्तीफा देने से किया इनकार, राज्य में बढ़ा सियासी पारा

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस की तरफ से चुनावी घोषणापत्र जारी किया गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी समेत तमाम नेताओं की मौजूदगी में ये चुनावी घोषणा पत्र जारी किया गया है। इस दौरान सीएम ममता बनर्जी ने कहा, ‘चुनावों के दौरान हम कई साजिशें देखते हैं, लेकिन इस बार तो सारी हदें पार हो गई हैं। इस चुनाव के बाद परिसीमन होगा, लेकिन मोदी सरकार सत्ता में वापस नहीं आएगी क्योंकि जनता भाजपा सरकार को पसंद नहीं करती। इसके पीछे एनआरसी और परिसीमन का हाथ है।’

वे बंगाल से ईर्ष्या करते हैंममता बनर्जी

सीएम ममता बनर्जी ने कहा, ‘यहां पर्यवेक्षक के तौर पर तैनात लोगों को न तो इस क्षेत्र की जानकारी है, न ही राज्य की; उन्हें राज्य के बारे में कुछ भी पता नहीं है। वे अपना कर्तव्य कैसे निभा सकते हैं? राष्ट्रपति शासन की जगह अघोषित राष्ट्रपति शासन लागू हो गया है। क्योंकि भाजपा जानती है कि आगामी विधानसभा चुनावों में उसे हार का सामना करना पड़ेगा। मोदी जी, आप यहां अघोषित राष्ट्रपति शासन के तहत चुनाव लड़ रहे हैं क्योंकि वे बंगाल से ईर्ष्या करते हैं। उन्होंने पूरी व्यवस्था को ही उलट-पुलट कर दिया है।’

इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि हम ‘दुआरे चिकित्सा’ (घर-घर जाकर चिकित्सा सेवा) शुरू करेंगे। हम इसे हर बूथ पर शुरू करेंगे, हम ‘दुआरे चिकित्सा’ शिविरों का आयोजन करेंगे।’ उन्होंने कहा कि ‘हजारों स्कूलों को ई-लर्निंग सुविधाओं से आधुनिक बनाया जाएगा… आने वाले दिनों में, हम सात-आठ नए जिले, ब्लॉक और यहां तक कि नई नगरपालिकाएं भी बनाएंगे।’

Post Comment

You May Have Missed