SRMS इंजीनियरिंग कॉलेज में 19 मार्च से आयोजित होगा दो दिवसीय आमोद 2026

SRMS इंजीनियरिंग कॉलेज में 19 मार्च से आयोजित होगा दो दिवसीय आमोद 2026

बरेली: एसआरएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय (19 और 20 मार्च) वार्षिक खेल महोत्सव आमोद 2026 कॉलेज परिसर में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी कालेज के प्रिंसिपल डॉ. प्रभाकर गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन एसआरएमएस ट्रस्ट के अंतर्गत आने वाले विभिन्न संस्थानों, जैसे- एसआरएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, एसआरएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च, एसआरएमएस इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, एसआरएमएस नर्सिंग, एसआरएमएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग तथा एसआरएमएस इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज के विद्यार्थियों को एक मंच पर लाएगा।

यह दो दिवसीय खेल उत्सव कार्यक्रम शारीरिक फिटनेस, टीम वर्क, अनुशासन तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक व्यापक खेल मंच के रूप में आयोजित किया जा रहा है। आमोद 2026 में इनडोर एवं आउटडोर दोनों प्रकार के विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन होगा, जिनमें ट्रैक इवेंट्स जैसे 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर एवं रिले दौड़, जंप इवेंट्स जैसे लंबी कूद एवं ऊंची कूद, थ्रो इवेंट्स जैसे गोला फेंक एवं डिस्कस थ्रो, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, शतरंज, फुटबॉल, खो-खो, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, कैरम तथा कबड्डी जैसे खेल शामिल हैं।

यह आयोजन संस्‍थान के अध्यक्ष देव मूर्ति के मार्गदर्शन में अत्यंत सुव्यवस्थित रूप से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें टायरो क्लब, संकाय सदस्यों, सहयोगी स्टाफ तथा छात्र समन्वयकों के संयुक्त प्रयासों से सभी प्रतियोगिताओं का सुचारू संचालन एवं निष्पक्षता सुनिश्चित की जाएगी। विभिन्न संस्थानों से उत्साहपूर्ण भागीदारी की अपेक्षा के साथ, आमोद 2026 छात्रों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक सशक्त मंच प्रदान करेगा तथा खेल भावना और उत्कृष्टता के उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

Post Comment

You May Have Missed