देश-दुनिया, राजनीति, सोशल मीडिया

PM Modi ने UAE के राष्ट्रपति से की बात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर भी हुई चर्चा

PM Modi ने UAE के की बात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर भी हुई चर्चा

PM Modi: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की और उन्हें ईद की बधाई दी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने मिडिल ईस्ट में जारी संकट को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने बताया, मैंने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की और उन्हें ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। हमने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। हमने संयुक्त अरब अमीरात पर हुए सभी हमलों की भारत की ओर से कड़ी निंदा दोहराई, जिनमें निर्दोष लोगों की जान गई और नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा। हम होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के महत्व पर सहमत हुए। हम क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।

भारत ने इन अफवाहों का किया खंडन

भारत सरकार ने उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें कहा गया कि होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय ध्वज वाले जहाजों को सुरक्षित रास्ता देने के बदले में ईरान ने भारत द्वारा जब्त किए गए तीन तेल टैंकरों को छोड़े जाने की मांग की है। केंद्र सरकार के शीर्ष सूत्रों ने कहा कि यह रिपोर्ट निराधार है और भारत तथा ईरान के अधिकारियों के बीच इस तरह की कभी कोई चर्चा नहीं हुई है। सरकार ने कहा, भारत होर्मुज स्ट्रेट से 20 से अधिक भारतीय ध्वज वाले व्यापारिक जहाजों का सुरक्षित लाने के लिए तेहरान के संपर्क में है। दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत के बाद शनिवार तड़के भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी वाहक जहाज, शिवालिक और नंदा देवी, 92,712 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *