UP Weather: उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से तराई और पश्चिमी इलाकों में रविवार को मौसम ने अचानक करवट लिया। कई जिलों में सुबह बूंदाबांदी के साथ धूलभरी आंधी चली और कुछ समय के लिए आसमान घने काले बादलों से घिर गया। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के पूर्वी हिस्सों समेत लगभग 42 जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और 17 जिलों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया है। अगले दो दिनों तक पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में बारिश की संभावना है और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी आशंका है। इसके अलावा 19 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसका असर प्रदेश के मौसम पर व्यापक रूप से पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार तीस से अधिक जिलों में आज बारिश और ओले गिरने की संभावना है।
इन इलाकों में है ओलावृष्टि की संभावना
-
आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच,लखीमपुर खीरी, सीतापुर, अंबेडकर नगर व आसपास के इलाकों में।
वज्रपात की आशंका
- प्रतापगढ़, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायू व आसपास के इलाकों में।