1 साल से सस्‍पेंड IAS अभिषेक प्रकाश को मिली पोस्टिंग, इस विभाग में मिला पद

1 साल से सस्‍पेंड IAS अभिषेक प्रकाश को मिली पोस्टिंग, इस विभाग में मिला पद

लखनऊ: भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित होने के लगभग 1 साल बाद बहाल हुए आईएएस अभिषेक प्रकाश को रविवार (15 मार्च) को पोस्टिंग मिल गई है। उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया है। 3 दिन पहले योगी सरकार ने IAS अभिषेक प्रकाश को बहाल कर दिया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने अपने करीबी बाबू निकांत जैन के जरिए सोलर इंडस्ट्री प्रोजेक्ट की मंजूरी के लिए बिजनेसमैन विश्वजीत दत्ता से 1 करोड़ रुपये का कमीशन मांगा था, नहीं मिलने पर प्रोजेक्ट की फाइल रोक दी थी।

1 साल से सस्‍पेंड IAS अभिषेक प्रकाश को मिली पोस्टिंग, इस विभाग में मिला पद

बिजनेसमैन ने इसकी शिकायत सीएम योगी आदित्‍यनाथ से की थी। सीएम ने STF से जांच कराने के बाद एक्शन लिया था। STF ने बाबू निकांत जैन को गिरफ्तार किया था। उसने भी कबूला था कि वह अभिषेक के कहने पर रिश्वत मांग रहा था। निकांत जैन ने गिरफ्तारी के खिलाफ लखनऊ हाईकोर्ट में याचिका लगाई। इसी साल 10 फरवरी को लखनऊ हाईकोर्ट में बिजनेसमैन अपनी बात से मुकर गए। उन्‍होंने कहा कि उन्होंने शिकायत गलतफहमी के चलते दर्ज कराई। इसके बाद कोर्ट ने मामले को रद्द कर दिया था।

Post Comment

You May Have Missed