खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय में नाराजगी, UP में अलविदा जुमा पर हाईअलर्ट; ड्रोन से निगरानी

खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय में नाराजगी, UP में अलविदा जुमा पर हाईअलर्ट; ड्रोन से निगरानी

लखनऊ: अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद शिया समुदाय में नाराजगी देखी जा रही है। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश में अलविदा जुमे पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने सेंसिटिव एरिया में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है। साथ ही संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।

वाराणसी में शुक्रवार को मस्जिदों में नमाज दो शिफ्ट में अदा की जाएगी। ज्ञानवापी और लाटसरैयां में कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज अदा होगी। मुफ्ती-ए-बनारस अब्दुल बातिन नोमानी ने कहा कि रमजान के आखिरी जुमे (शुक्रवार) को अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। इमाम व मुअज्जिन जुमे की नमाज की रवायत पूरी करेंगे। दुआओं में मुल्क की तरक्की-खुशहाली के लिए बारगाहे इलाही में मिन्नतें भी करेंगे। मस्जिदों के अलावा कई जगह छतों पर टेंट की व्यवस्था होगी।

मेरठ के 450 मस्जिदों में अलविदा जुमा की नमाज

मेरठ के 450 मजिस्दों में अलविदा जुमा की नमाज होगी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। संवेदनशील और अति संवेदनशील श्रेणी में आने वाले इलाके RAF-RRF तैनात है। साथ ही इन इलाकों में ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी।

Post Comment

You May Have Missed