उत्तर प्रदेश, हेल्थ

बरेली में 300 बेड अस्पताल में HMIS, U-WIN और ABDM पोर्टल पर प्रशिक्षण आयोजित

बरेली में 300 बेड अस्पताल में HMIS, U-WIN और ABDM पोर्टल पर प्रशिक्षण आयोजित

बरेली: शहर में स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने के उद्देश्य से 300 बेड अस्पताल में निजी मेडिकल कॉलेजों, हॉस्पिटल और नर्सिंग होम के प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में एचएमआईएस (HMIS), यू-डब्‍ल्‍यूआईएन (U-WIN) पोर्टल तथा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत आभा आईडी, एचएफआर (Health Facility Registry) और एचपीआर (Health Professional Registry) आईडी बनाने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान एसीएमओ डॉ. अमित कुमार और डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अहमद अंसारी ने उपस्थित प्रतिनिधियों को पोर्टलों के सही उपयोग, डेटा अपलोड करने की प्रक्रिया और एबीडीएम योजना के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सभी निजी मेडिकल कॉलेज, अस्पताल और नर्सिंग होम के लिए इन पोर्टलों पर पंजीकरण कराना आवश्यक है, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और डिजिटल बनाया जा सके।

बरेली में 300 बेड अस्पताल में HMIS, U-WIN और ABDM पोर्टल पर प्रशिक्षण आयोजित

तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया

प्रशिक्षण में चिकित्सालयों में लगाए जाने वाले आवश्यक डिस्प्ले बोर्ड के मानकों की भी जानकारी दी गई। साथ ही आभा आईडी जनरेशन, एचएफआर और एचपीआर आईडी बनाने तथा पोर्टल संचालन से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर जस्सी रजनी सहित जनपद के विभिन्न निजी चिकित्सालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने सभी निजी चिकित्सालयों से अपील की कि वे शीघ्र ही पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण कर स्वास्थ्य विभाग के डिजिटल मिशन को सफल बनाने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *