Akhilesh Yadav: क्या जनता के लिए भाजपाइयों के घरों से भोजन आएगा?

आजमगढ़ में गरजे Akhilesh Yadav ,कहा- 27 में भाजपा को जवाब देगी जनता

Akhilesh Yadav: LGP सिलेंडर का जिक्र करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी की सरकार को निशाने पर लिया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि जनता कभी ऑक्सीजन के सिलेंडर के लिए भटकी थी. अब गैस सिलेंडर के लिए भटक रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने परिवारवालों को भुखमरी की कगार पर लाकर अनाथ छोड़ दिया. उन्होंने सवाल किया कि क्या जनता के लिए भाजपाइयों के घरों से भोजन आएगा या भाजपाई पंडाल-पंगत लगाकर भूखी जनता का पेट भरेंगे.

DAC नंबर का अखिलेश यादव ने किया जिक्र

अपने एक्स पोस्ट में अखिलेश यादव ने लिखा, “खाली हो गया भाजपा के ‘अच्छे दिनों’ का सिलेंडर! सिलेंडर की लाइन में घंटों लगने के बाद जब ये बताया जा रहा है कि जब तक उपभोक्ता के पास DAC (Delivery Authentication Code) नंबर नहीं होगा तब तक गैस का सिलेंडर नहीं मिलेगा, तब जनता में रोष-आक्रोश तो जन्मेगा ही.”

कई गुना तक दाम वसूले जा रहे हैंअखिलेश यादव

सपा प्रमुख ने कहा, “जनता कह रही है अगर DAC के लिए गैस कंपनियों का सर्वर डाउन है तो हम क्या करें, सर्वर चलाना तो सरकार की ज़िम्मेदारी है. पुरानी पासबुक दिखाने के बहाने सिलेंडर न देना अमानवीय है क्योंकि बच्चे-बुजुर्ग घरों में भूखे हैं. ये सारा खेल कालाबाज़ारी करनेवाले भाजपाई खेल रहे हैं. ब्लैकमार्केट में मजबूरी के मारे लोगों से उनकी मजबूरी के हिसाब से कई गुना तक दाम वसूले जा रहे हैं. कभी ऑक्सीजन के सिलेंडर के लिए जनता भटकी थी, अब खाने की गैस के सिलेंडर के लिए भटक रही है. भाजपा ने परिवारवालों को भुखमरी के कगार पर लाकर अनाथ छोड़ दिया है. भाजपा सरकार फेल हो गयी है और भाजपाई नेता नदारद हैं.”

Post Comment

You May Have Missed