देश-दुनिया, राजनीति, सोशल मीडिया

Rahul Gandhi: मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा

Rahul Gandhi: मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा

Rahul Gandhi: यूएस, इजरायल और ईरान के बीच छिड़ा युद्ध केवल मिडिल ईस्ट तक सीमित नहीं रह गया है बल्कि व्यापार और ऊर्जा सुरक्षा जैसे भू-राजनीतिक मोर्चों के चलते भारत के लिए भी कूटनीतिक और आर्थिक तौर पर गंभीर चुनौती बना है. कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार की नीति पर कड़े सवाल उठाए हैं. कांग्रेस सांसद और लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘पश्चिम एशिया में जो हो रहा है उससे भारतीय अर्थव्यवस्था को जबरदस्त आर्थिक नुकसान होने वाला है.’  उन्होंने भारतीय शेयर बाजार में आई गिरावट को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा,  ‘स्टॉक मार्केट में आपने देखा है कि किस तरीके से गिरावट देखने को मिल रही है.’

भारत और यूएस के बीच बीते महीने हुई ट्रेड डील को लेकर भी राहुल गांधी ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा, ‘देश को जबरदस्त चोट लगने वाली है.’ राहुल गांधी ने न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत में करते हुए इन मुद्दों पर संसद में चर्चा करने की मांग की. उन्होंने कहा, ‘हमारी केवल एक मांग है कि इन सब मुद्दों पर सदन में चर्चा होनी चाहिए लेकिन सरकार ऐसा नहीं करना चाहती है. उन्होंने कहा, पश्चिमी एशिया के जो हालात हैं, क्या वह जरूरी मुद्दा नहीं हैं. फ्यूल की कीमतें, अर्थव्यवस्था पर असर जनता से जुड़े मुद्दे हैं, जिन पर हम चर्चा चाहते हैं, लेकिन वह इस पर चर्चा नहीं करना चाहते हैं, क्योंकि इससे दूसरी बातें बाहर निकलेंगी. एक तरह से यह सोच को बदलने की लड़ाई है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *