महिला दिवस: व्यापारी संगठन ने अंकिता भाटिया को बनाया बरेली महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष

महिला दिवस: व्यापारी संगठन ने अंकिता भाटिया को बनाया बरेली महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष

बरेली: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने अंकिता भाटिया को बरेली महानगर महिला मोर्चा का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह ऐलान उपजा प्रेस कार्यालय में आयोजित संगठन की कोर कमेटी की बैठक में की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने की। इसमें पवन सक्सेना मुख्य अतिथि और डॉ. मोहित अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल ने अंकिता भाटिया को ट्रॉफी और पटका पहनाकर औपचारिक रूप से यह जिम्मेदारी सौंपी।

इस दौरान संगठन के विस्तार पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक पवन सक्सेना ने खिचड़ी सहभोज के सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह को ट्रॉफी और पटका पहनाकर सम्मानित किया। महानगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने भी संगठन के कई पदाधिकारियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया।

इनकी भी रही मौजूदगी

इस अवसर पर विजय गुप्ता (महानगर उपाध्यक्ष), अभिलाष वर्मा (महानगर उपाध्यक्ष), विशेष कुमार (वरिष्ठ मंत्री), सचिन खंडेलवाल (वरिष्ठ मंत्री), सचिन अग्रवाल, अंकुर गुप्ता (मीडिया प्रभारी), विनीत अग्रवाल (मंत्री), तरुण भाटिया, मुकेश तिवारी और बीरेन्द्र अटल सहित कई व्यापारी नेता मौजूद रहे। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और व्यापारियों के हितों के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया गया।

Post Comment

You May Have Missed