उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, देश-दुनिया, राजनीति, स्पोर्ट्स

भारत ने रचा इतिहास, न्‍यूजीलैंड को हरा लगातार दूसरी बार जीता टी-20 विश्‍व कप खिताब

भारत ने रचा इतिहास, न्‍यूजीलैंड को हरा लगातार दूसरी बार जीता टी-20 विश्‍व कप खिताब

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क: भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी-20 विश्‍व कप जीत लिया है। इंडिया लगातार दो बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बनी। पहली बार किसी मेजबान टीम ने टी–20 वर्ल्डकप जीता है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला लिया था। पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने भारत ने टी–20 वर्ल्डकप फाइनल में रिकॉर्ड 255 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ऑलआउट हो गई।

न्‍यूजीलैंड के लिए टिम साइफर्ट ने 52 रन बनाए। उनके अलावा मिचेल सैंटनर 43 रन, डेरिल मिचेल 17, फिन एलन 9, जिमी नीशम 8, रचिन रवींद्र 1, ग्लेन फिलिप्स 5, मार्क चापमन 3, मैट हेनरी 0 और रन बनाकर आउट हुए। जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट, जबकि अक्षर पटेल ने 3 विकेट झटके। हार्दिक पंड्या को 2, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्ममा ने 1-1 विकेट लिया।

PM मोदी ने भारत की जीत पर बधाई दी

भारत की जीत पर कानपुर में जश्न

भारत की जीत के बाद आतिशबाजी देखिए

भारत की जीत पर फैंस का सेलिब्रेशन

अर्शदीप और मिचेल में हुई नोक-झोंक

11वें ओवर में अर्शदीप और डेरिल मिचेल के बीच नोक-झोंक देखने को मिली। ओवर की पांचवीं गेंद पर मिचेल डिफेंसिव शॉट खेला और गेंद बाउंस करते हुए अर्शदीप के पास पहुंची। अर्शदीप ने फॉलो थ्रू में गेंद मिचेल के जांघ पर मार दी। इससे मैदान में थोड़ी देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। अर्शदीप सिंह ने ऑफ स्टंप के बाहर वाइड यॉर्कर डाली, जिसे डेरिल मिचेल ने सीधे पिच की तरफ खेल दिया।

इसके बाद अर्शदीप ने विकेट की ओर थ्रो मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद मिचेल की जांघ (थाई) पर जा लगी। इससे मिचेल काफी नाराज हो गए और वह आक्रामक अंदाज में अर्शदीप की ओर बढ़ते हुए हाथों से इशारे करते नजर आए। स्थिति थोड़ी गरम होती दिखी, तभी सूर्यकुमार यादव बीच में आए और मिचेल के कंधे पर हाथ रखकर उनसे बात करते हुए माहौल को शांत करने की कोशिश की। उधर, अंपायर ने भी अर्शदीप सिंह से बात की। दरअसल, वह थ्रो बिल्कुल जरूरी नहीं था, इसलिए इस पर मैदान पर थोड़ी बहस देखने को मिली।

अभिषेक-संजू और ईशान का अर्धशतक

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को न्यूजीलैंड ने बॉलिंग चुनी। भारत ने पावरप्ले में 92 रन बनाए और 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बना दिए। संजू सैमसन ने 89, ईशान किशन ने 54 और अभिषेक शर्मा ने 52 रन बनाए। आखिर में शिवम दुबे ने 8 गेंद पर 26 रन बनाकर स्कोर 250 के पार पहुंचाया। न्यूजीलैंड से जिमी नीशम को 3 विकेट मिले।

अभिषेक शर्मा ने जड़ दिया सबसे तेज अर्धशतक

अभिषेक शर्मा ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 21 गेंद में 52 रनों की तूफानी पारी के दौरान कई सारे कीर्तिमान बना डाले। इस मैच में उन्होंने मात्र 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया था। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में फिफ्टी पूरी की। वो टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2024 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत के खिलाफ 23 गेंद में फिफ्टी लगाई थी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ इस फाइनल मैच में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने मिलकर पावरप्ले में ही 92 रन बना दिए। यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर है.  अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में अर्धशतक पूरा किया, जो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है। वर्ल्ड कप में सबसे तेज 50 रन जड़ने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है, जिन्होंने 12 गेंद में फिफ्टी पूरी की थी। केएल राहुल भी वर्ल्ड कप में 18 गेंद में अर्धशतक जड़ चुके हैं। अभिषेक ने उनकी बराबरी कर ली है।

संजू सैमसन ने रचा इतिहास, विराट कोहली के बराबर पहुंचे

संजू सैमसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में 50 रन पूरे करते ही एक खास कीर्तिमान स्थापित कर दिया। वो दुनिया के ऐसे सातवें बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 3 पारियों में 50 या उससे अधिक स्कोर बनाया हो। उनसे पहले विराट कोहली समेत 2 भारतीय ऐसा कर चुके हैं।

संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 3 पारियों में 50 या उससे अधिक स्कोर बनाने वाले दुनिया के सातवें और भारत के तीसरे बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले विराट कोहली और केएल राहुल ऐसा कर चुके हैं। सैमसन का यह सिलसिला वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 मैच में आई 97 रनों की पारी के साथ हुआ था। उसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 89 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। अब फाइनल में न्यूजीलैंड के साथ मैच में भी उन्होंने 89 रन बनाए हैं।

लगातार 3 वर्ल्ड कप पारियों में 50+ स्कोर

अब तक दुनिया के ऐसे कुल 7 बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीन पारियों में पचास या उससे ज्यादा रन बनाए। इन 7 बल्लेबाजों के नाम विराट कोहली, महेला जयवर्धने, बाबर आजम, केएल राहुल, कुसल मेंडिस, साहिबजादा फरहान और अब संजू सैमसन ने भी यह कमाल करके दिखाया है।

भारतीय पारी में बने खास रिकॉर्ड

  • टीम इंडिया ने 7.2 ओवर में 100 रन पूरे किए। जो टी-20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में किसी टीम से सबसे तेज 100 रन का रिकॉर्ड है।
  • भारतीय टीम ने पावरप्ले में वर्ल्ड कप के सबसे बड़े स्कोर की बराबरी की। पिछला रिकॉर्ड 92/1 था, जो 2024 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज ने बनाया था।
  • सैमसन टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन गए। उन्होंने वेस्टइंडीज के मार्लोन सैमुअल के 85 रन का रिकॉर्ड तोड़ा।

तेंदुलकर ने शिवम दुबे की तारीफ की

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैकब डफी, मैट हेनरी, जिमी नीशम और लॉकी फर्ग्यूसन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *