लखनऊ: राजधानी में रविवार (08 मार्च) को ‘पिंक रोजगार महाकुंभ’ के दौरान मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए कुछ लाइनें गुनगुनाईं। ‘उभरता राजनेता है, उभरता वो सितारा है, करोड़ों हृदय की धड़कन है, करोड़ों का सहारा है…’ गाकर सुनाया।
इस पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा, प्रतिभा शुक्ला जी जब गाना गा रही थीं तो मैं सोच रहा था कि अच्छा हुआ कि अब गा रही हैं। वरना लता मंगेशकर जी संन्यास ले लेतीं। इसके बाद योगी खिलखिलाकर हंसे और बोले- स्वर साम्राज्ञी का खिताब तो आपको ही मिलना चाहिए था। उन्होंने आगे कहा कि वैसे अच्छा प्रयास है। जब कोई अपने अंदर की हिचक को दूर कर बोलता है, आत्मविश्वास तब झलकता है।
बेटी के लिए हम रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना लेकर आ रहे हैं… pic.twitter.com/jsqxqHfsBv
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 8, 2026
महिला दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित
दरअसल, सीएम योगी आज IGP में महिला दिवस के प्रोग्राम में बोल रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बच्चियों को चेक बांटे। लाभार्थी के साथ आई एक बच्ची को टेडी बियर देकर दुलारा। चॉकलेट दी। कार्यक्रम में पहुंचीं युवतियों से बात की। एक युवती से कहा- खूब पढ़ो, कामयाब बनो।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऐलान किया कि बहुत ही जल्द हम छात्राओं को फ्री में स्कूटी देने जा रहे हैं। ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट फाइनल ईयर की छात्राओं को फायदा होगा। अब बेटी किसी पर निर्भर नहीं रहेगी। सरकार उनकी पढ़ाई और नौकरी दिलाने में मदद करेगी।
आने वाले समय में विधान सभा और संसद में भी 33 फीसदी सीटों पर बेटियां और बहनें चुनकर जाएंगी,
यह भी प्रावधान आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने कर दिया है… pic.twitter.com/CN5Ah4oX29
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 8, 2026
बेटी किसी पर निर्भर नहीं रहेगी
सीएम योगी ने कहा कि बेटी किसी पर निर्भर नहीं रहेगी। बेटी जन्म लेगी, जैसे रजिस्टर में नाम चढ़ेगा, पैसा उसके अकाउंट में आएगा।
बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाओगे तो धरती पर जगह नहीं मिलेगी… pic.twitter.com/cJaoC5enh7
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 8, 2026
नारी सुरक्षित है तो समाज सुरक्षित है
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर नारी सुरक्षित है तो समाज सुरक्षित है। अगर बेटियां सम्मान पर रही हैं तो प्रदेश का हर व्यक्ति सम्मान पा रहा है।
अगर बेटी सुरक्षित हुई है, तो उत्तर प्रदेश का हर नागरिक सुरक्षित हुआ है… pic.twitter.com/8lDNEiHEYv
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 8, 2026
वर्ष 2017 में मैंने देखा…
बेटी नंगे पैर प्राइमरी स्कूल जा रही थी…
मैंने घोषणा की, बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में पढ़ने वाली हर बेटी के लिए हम यूनिफॉर्म, बैग, बुक्स और जूते-मोजे भी उपलब्ध करवाएंगे… pic.twitter.com/M30q67tyfP
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 8, 2026
पिंक महाकुंभ-2026 में 5000 महिलाओं को रोजगार देने की योजना है। इसके साथ ही संगम पोर्टल के मोबाइल ऐप की लॉन्चिंग, 94 नव-नियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्रों का वितरण, नारी शक्ति अवॉर्ड दिए गए। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को ₹3849 लाख की धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में दी गई।