देश-दुनिया, राजनीति, स्पोर्ट्स

ICC T20 WC का IND vs NZ के बीच फाइनल आज, भारत के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका

ICC T20 WC का IND vs NZ के बीच फाइनल आज, भारत के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क: आईसीसी टी-20 विश्‍व कप का फाइनल रविवार (08 मार्च) को डिफेंडिंग चैंपियन भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। दोनों टीमें पहली बार सबसे छोटे फॉर्मेट के ICC फाइनल में भिड़ेंगी।

दो बार की चैंपियन टीम इंडिया चौथी बार फाइनल में है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड का दूसरा फाइनल होगा, टीम को अपनी पहली ट्रॉफी का इंतजार है। साल 2021 में उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी मुकाबले में हार मिली थी।

विश्‍व कप में न्यूजीलैंड को नहीं हरा सका भारत

टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का पलड़ा न्यूजीलैंड पर भारी रहा है, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप में तस्वीर बिल्कुल अलग है। टूर्नामेंट के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक तीन मुकाबले हुए और तीनों में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की। ये मैच 2007, 2016 और 2021 में खेले गए थे। 2016 में तो न्यूजीलैंड ने भारत में ही टीम इंडिया को हरा दिया था।

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 53% मुकाबले जीते

टी-20 इंटरनेशनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए। इनमें से 18 भारत ने जीते हैं, जबकि 11 में न्यूजीलैंड को जीत मिली है। वहीं, 1 मैच टाई रहा। भारत ने 2 मुकाबले सुपर ओवर में अपने नाम किए, जबकि एक मैच का बारिश के कारण टाई रहा। घरेलू मैदान पर भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 में से 11 मुकाबले जीते हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले जनवरी में न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर आई थी, जहां दोनों टीमों के बीच 5 टी-20 की सीरीज खेली गई। इस सीरीज में भारत ने 4-1 से जीत दर्ज की थी। पांच मैचों की इस सीरीज में 6 बार 200 से ज्यादा का स्कोर बना था। वहीं, आखिरी मुकाबले में भारत ने 271 रन बना दिए थे।

भारत के पास 4 बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका

  • तीसरा खिताब भारत 3 बार ट्रॉफी जीतने वाला पहला देश बन सकता है।
  • टाइटल डिफेंड भारत लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतने वाला पहला देश बन सकता है।
  • होस्ट कंट्री भारत होमग्राउंड पर टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश भी बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *