Akhilesh Yadav: भाजपा सरकार में बेलगाम हैं अपराधी, 2027 में जनता देगी जवाब

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख की चेतावनी- जिलाध्यक्ष ने टिकट दिलाने का ठेका लिया तो खैर नहीं

Akhilesh Yadav: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश में हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। भाजपा सरकार का कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का दावा असत्य साबित हो चुका है। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के कारनामों से त्रस्त है। अपराधी तत्व और दबंग सत्ता के संरक्षण में बेलगाम है। सरेआम हत्याओं ओर अपराधों को अंजाम दे रहे है। अखिलेश यादव ने कहा कि जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में परिवहन निगम के अनुबंधित बस के चालक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।

बुलंदशहर में पचौता गांव में आयोजित मेले में एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। आजमगढ़ में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि अपराधियों में कानून और पुलिस का डर नहीं है। भाजपा सरकार सो रही है। आपराधिक तत्वों और दबंगों को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है। भाजपा सरकार निष्क्रिय हो चुकी है। कहीं भूमाफिया, कहीं खनन माफिया तो कहीं अवैध लकड़ी माफिया उत्तर प्रदेश को लूट रहे है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने को तैयार है। 2027 में जनता भाजपा की भ्रष्ट और अराजक सरकार को हटा देगी।

Post Comment

You May Have Missed