उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

UP BJP: संगठन में बदलाव की सुगबुगाहट, 2027 के चुनाव की रणनीति हो रही तैयार!

UP BJP: संगठन में बदलाव की सुगबुगाहट, 2027 के चुनाव की रणनीति हो रही तैयार!

UP BJP: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में सभी राजनीतिक दल जुट गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव को लेकर एक नई टीम के साथ उतरने की तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने की रणनीति पर काम कर रही है। ऐसे में क्षेत्रीय अध्यक्षों की भूमिका को अहम माना जा रहा है। पार्टी ने प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्षों को बदलने की तैयारी शुरू की है।

भाजपा की ओर से यूपी को छह क्षेत्रों में बांटा गया है। यहां क्षेत्रीय अध्यक्षों की तैनाती की जाती है। इन अध्यक्षों के जरिए जिलाध्यक्षों के कामकाज पर नजर रखी जाती है। साथ ही, क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्तर पर टिकट दावेदारों के अनुमोदन किए जाते हैं। ऐसे में क्षेत्रीय अध्यक्ष का पद अहम माना जाने लगा है। क्षेत्रीय अध्यक्ष पद में बदलाव की सुगबुगाहट के साथ ही दावेदारों की दौड़ भी शुरू हो गई है।

बड़े बदलाव की तैयारी में पार्टी

भारतीय जनता पार्टी के जिलों से लेकर क्षेत्र और प्रदेश संगठन में जल्द ही बड़े बदलाव दिखेंगे। यूपी चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में अभी जिला इकाइयों के गठन की प्रक्रिया पूरा कराया जा रहा है। वहीं, पार्टी की ओर से सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों को भी बदलने की तैयारी की जा रही है। प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक बदलाव के साथ ही क्षेत्रीय अध्यक्षों के बदलाव का भी ऐलान संभव है। दरअसल, क्षेत्रीय अध्यक्षों को लेकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक कई प्रकार की शिकायतें पहुंची हैं। चहेतों को बढ़ावा देने से लेकर निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा तक के मामलों के बाद पार्टी ने बदलाव की तैयारियां शुरू की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *