उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, एजुकेशन, दिल्ली, देश-दुनिया, राजनीति

UPSC सिविल सर्विस 2025 फाइनल रिजल्‍ट जारी, राजस्‍थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

UPSC सिविल सर्विस 2025 फाइनल रिजल्‍ट जारी, राजस्‍थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

नई दिल्‍ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने शुक्रवार (06 मार्च) को सिविल सर्विस एग्‍जाम 2025 का फाइनल परिणाम जारी कर दिया है। राजस्‍थान के चित्‍तौड़गढ़ में रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है। 958 कैंडिडेट्स अलग-अलग सर्विसेज के लिए चयनित हुए हैं। पूरा रिजल्‍ट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्‍ध है।

UPSC 2025 टॉपर्स

रैंक 1- अनुज अग्निहोत्री राजस्थान (चित्तौड़गढ़)।

रैंक 2- राजेश्वरी सुवे तमिलनाडु (मदुरै)।

रैंक 3- एकांश दुल चंडीगढ़।

रैंक 4- राघव झुनझुनवाला बिहार (मुजफ्फरपुर)।

रैंक 5- ईशान भटनागर मध्य प्रदेश (भोपाल)

रैंक 6- जिनिया अरोड़ा दिल्ली।

रैंक 7- ए आर राजा मोहिद्दीन तमिलनाडु (चेन्नई)।

रैंक 8- पक्षल सेक्रेटरी मध्य प्रदेश (धार)।

रैंक 9- आस्था जैन उत्तर प्रदेश (शामली)।

रैंक 10- उज्ज्वल प्रियांक बिहार (पटना)।

180 कैंडिडेट्स IAS के लिए चयनित

जारी रिजल्‍ट में कुल 180 कैंडिडेट्स IAS के लिए चयनित हुए हैं। IFS के लिए 55 कैंडिडेट्स का चयन हुआ है। वहीं, 150 IPS चुने गए हैं।

UPSC सिविल सर्विस 2025 फाइनल रिजल्‍ट जारी, राजस्‍थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

तीसरे प्रयास में मिली बड़ी सफलता

चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा निवासी अनुज अग्निहोत्री ने अपने तीसरे प्रयास में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय मेहनत के साथ-साथ किस्मत को भी दिया। इससे पहले अपने पहले प्रयास में उनका चयन DANICS (दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सिविल सेवा) के लिए हुआ था और वे उसका प्रशिक्षण ले रहे थे। वर्तमान में वे दिल्ली में एसडीएम के रूप में प्रोबेशन अवधि में कार्यरत थे।

साधारण परिवार से हैं ताल्लुक

अनुज अग्निहोत्री का संबंध एक सामान्य परिवार से है। उनके पिता कृष्ण बिहारी राजस्थान परमाणु ऊर्जा स्टेशन में तकनीशियन के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं। अनुज शुरू से ही पढ़ाई में प्रतिभाशाली रहे हैं और अपनी मेहनत के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।

शिक्षा और करियर की शुरुआत

अनुज ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रावतभाटा के एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल से प्राप्त की और वहीं से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने कोटा के एम.बी. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 12वीं की पढ़ाई पूरी की। मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता मिलने के बाद उन्होंने जोधपुर स्थित एम्स से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। साल 2023 में मेडिकल इंटर्नशिप पूरी करने के बाद उन्होंने पूरी तरह से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी पर ध्यान केंद्रित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *