उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

UP: गर्मी ने अपना रंग दिखाया, दिन में भीषण तपिश, जानें अब कैसा रहेगा मौसम

UP: गर्मी ने अपना रंग दिखाया, दिन में भीषण तपिश, जानें अब कैसा रहेगा मौसम

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मार्च के पहले ही सप्ताह से गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है और दिन में तेज धूप के कारण तपिश लगातार बढ़ रही है। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को अच्छी खासी गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि बृहस्पतिवार से पछुआ हवाओं की रफ्तार धीमी पड़ गई है।

इसके चलते आने वाले दिनों में तापमान के और बढ़ने की संभावना है। बृहस्पतिवार को बांदा, झांसी, हमीरपुर और उरई समेत बुंदेलखंड के कई इलाकों में तेज धूप के कारण गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार पछुआ हवाओं की गति कम होने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *