उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

ईरान-इजराइल युद्ध पर Brij Bhushan Sharan Singh ने जताई चिंता, बताया क्या है समाधान?

ईरान-इजराइल युद्ध पर Brij Bhushan Sharan Singh ने जताई चिंता, बताया क्या है समाधान?

Brij Bhushan Sharan Singh: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने थारू जनजाति के होली उत्सव में शिरकत की। कार्यक्रम में बलरामपुर और श्रावस्ती से आए थारू समाज के लोगों ने पारंपरिक लोकगीतों और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। रंग-गुलाल और ढोल की थाप पर पूर्व सांसद समुदाय के लोगों के साथ झूमते नजर आए। समापन पर बृजभूषण शरण सिंह ने अपने संबोधन में भाईचारे और सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की। थारू समाज के लोगों को अंगवस्त्र व नकद राशि देकर सम्मानित किया। मीडिया से बातचीत में पूर्व सांसद ने ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि पहली बार इतने देश प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से संघर्ष की स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। इससे वैश्विक अस्थिरता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि युद्ध किसी भी स्थिति में किसी के लिए अच्छा नहीं होता है। बातचीत का रास्ता ही सबको अपनाना पड़ेगा। अब तक कितना बड़ा विनाश हो चुका है। आगे कितना नुकसान होगा, यह चिंता का विषय है। पूर्व सांसद ने कहा कि दुनिया के कई सुरक्षित माने जाने वाले देशों में भी खलबली मची हुई है। खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक काम कर रहे हैं। ऐसे में वहां की स्थिति का असर भारत के लोगों और उनके परिवारों पर भी पड़ रहा है। उन्होंने सभी पक्षों से संयम बरतते हुए शांति और वार्ता का रास्ता अपनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *