देश-दुनिया, राजनीति, सोशल मीडिया

Donald Trump: पाकिस्तान के समर्थन में उतरे ट्रंप; कर दिया बड़ा एलान

Donald Trump: पाकिस्तान के समर्थन में उतरे ट्रंप; कर दिया बड़ा एलान

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो अमेरिका इस मामले में दखल देने के लिए तैयार है। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि उनके पाकिस्तान के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं। ट्रंप ने कहा, मैं हस्तक्षेप करूंगा, लेकिन मेरे पाकिस्तान के साथ बहुत अच्छे रिश्ते हैं। वहां के प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख दोनों ही शानदार नेता हैं। मैं उन दोनों का बहुत सम्मान करता हूं। पाकिस्तान इस समय बहुत अच्छा कर रहा है।’ अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान को क्षेत्रीय राजनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर तनाव

बता दें कि हाल के दिनों में पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर तनाव बढ़ा है। दोनों देशों के बीच सीमावर्ती इलाकों में झड़पों की खबरें सामने आई हैं। ऐसे में अमेरिका की भूमिका को लेकर सवाल उठ भी रहे थे। ट्रंप के इस बयान से संकेत मिलता है कि अमेरिका स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर मध्यस्थता कर सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में पाकिस्तान के नेतृत्व की तारीफ करते हुए यह भी कहा कि वहां की सरकार और सेना के साथ उनका अच्छा तालमेल है। उन्होंने पाकिस्तान की आर्थिक और राजनीतिक स्थिति को लेकर भी सकारात्मक टिप्पणी की। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप का यह बयान एक संतुलित संदेश है। एक तरफ उन्होंने हस्तक्षेप की संभावना जताई, तो दूसरी तरफ पाकिस्तान के साथ अपने मजबूत संबंधों को भी उजागर किया। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि अमेरिका इस क्षेत्रीय विवाद में कितनी सक्रिय भूमिका निभाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *