विधायक और ब्लॉक प्रमुख ने किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का शुभारंभ

विधायक और ब्लॉक प्रमुख ने किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का शुभारंभ

बरेली: जिले में बुधवार को क्योलड़िया विकासखंड भदपुरा के ग्राम पंचायत जिगनिया भगवंतपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का शुभारंभ किया गया। क्षेत्रीय विधायक डॉ. एमपी आर्य और भदपुरा ब्लॉक प्रमुख पति रवि शंकर गंगवार ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस मेले का मुख्य उद्देश्य समस्त क्षेत्रवासियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और पशु संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना था।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. एमपी आर्य, भदपुरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रवि शंकर गंगवार, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार, प्रधान ख्यालीराम, जुगल किशोर सहित कई ग्रामवासी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Post Comment

You May Have Missed