सोशल मीडिया, स्पोर्ट्स

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया का घमंड चकनाचूर, भारतीय महिला टीम ने जीती सीरीज

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया का घमंड चकनाचूर, भारतीय महिला टीम ने जीती सीरीज

IND vs AUS: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इस साल जून महीने में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए अपनी शुरुआत काफी अच्छी की है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज को वह 2-1 से अपने नाम करने में कामयाब रही है। इस सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला दोनों टीमों के बीच एडिलेड ओवल के मैदान पर खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 177 रनों का स्कोर बनाया था, जिसके बाद मेजबान ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम टारगेट का पीछा करते हुए 20 ओवर्स में 159 के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी और उसे 17 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम का घर पर चला आ रहा 10 सीरीज जीत का विजयी रथ भी रुक गया। इस सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने डकवर्थ लुईस नियमानुसार 21 रनों से जीता था, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा मुकाबला 19 रनों से जीतने के साथ सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया था। तीसरे मैच में टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला और वह सीरीज को जीतने में भी कामयाब रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *