Pramod Krishnam: ब्राह्मण-ठाकुरों को लड़ाने का काम कर रहे अविमुक्तेश्वरानंद

Pramod Krishnam: ब्राह्मण-ठाकुरों को लड़ाने का काम कर रहे अविमुक्तेश्वरानंद

Pramod Krishnam: जगद्गुरु की उपाधि मिलने के बाद पहली बार मुरादाबाद पहुंचे प्रमोद कृष्णम ने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सनातन धर्म के कंधे पर बंदूक रखकर हिंदुओं को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। उनका एकमात्र एजेंडा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को वर्ष 2027 में मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। यह सौभाग्य की बात है कि वर्तमान में प्रदेश का मुख्यमंत्री एक साधु है। जो स्वयं साधु होगा, वह स्वाभाविक रूप से धर्म और संत समाज का सम्मान करेगा।

प्रमोद कृष्णम ने आरोप लगाया कि ब्राह्मण और ठाकुर समाज को आमने-सामने खड़ा कर हिंदुओं को विभाजित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब हिंदुओं को तय करना है कि वे कटेंगे, बटेंगे या संगठित रहेंगे। समाजवादी पार्टी के नेता कमाल अख्तर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि सपा नेता को इस्लाम की सही जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि अल्लाह को लाउडस्पीकर की नहीं, बल्कि सच्ची नीयत की जरूरत है। मुख्यमंत्री द्वारा लिया गया निर्णय प्रदेश के हित में है।

Post Comment

You May Have Missed