दिल्ली, देश-दुनिया, बिजनेस, राजनीति

AI समिट में अपना मुख्‍य भाषण नहीं देंगे बिल गेट्स, एपस्टीन केस में नाम आने पर पीछे हटे

AI समिट में अपना मुख्‍य भाषण नहीं देंगे बिल गेट्स, एपस्टीन केस में नाम आने पर पीछे हटे

नई दिल्‍ली: भारत की राजधानी नई दिल्ली में चल रही AI समिट में माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स अपना मुख्य भाषण नहीं देंगे। इसकी जानकारी खुद गेट्स फाउंडेशन ने दी है। फाउंडेशन ने कहा कि यह फैसला काफी सोच-विचार के बाद लिया गया है, जिससे समिट का पूरा ध्यान अपनी प्राथमिकताओं पर बना रहे।

फाउंडेशन ने बताया कि समिट में बिल गेट्स की जगह अब अंकुर वोरा फाउंडेशन का पक्ष रखेंगे। अंकुर वोरा गेट्स फाउंडेशन के अफ्रीका और भारत कार्यालयों के प्रेसिडेंट हैं। वे आज समिट के एक सत्र में अपनी बात रखेंगे। अंकुर वोरा फाउंडेशन के कामों को लंबे समय से देख रहे हैं।

AI समिट में अपना मुख्‍य भाषण नहीं देंगे बिल गेट्स, एपस्टीन केस में नाम आने पर पीछे हटे

एपस्टीन केस से जुड़े दस्तावेजों में नाम आने पर हटे गेट्स

बिल गेट्स के समिट से हटने से वजह अमेरिकी अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों में आए उनके नाम को बताया जा रहा है। इन गुप्त दस्तावेजों को हाल ही में जारी किया गया है। एपस्टीन पर यौन अपराधों और नाबालिगों की तस्करी के गंभीर आरोप थे। साल 2019 में आत्महत्या के बाद, उससे जुड़े कई क्लासीफाइड दस्तावेज सार्वजनिक किए गए हैं। इन फाइलों में दावा किया गया है कि एपस्टीन और गेट्स के बीच गहरे संबंध थे।

एपस्टीन ने गेट्स के एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर्स और अन्य निजी गतिविधियों में मदद की थी। बिल गेट्स ने एक इंटरव्यू में इन मुलाकातों पर अफसोस जताया है। उन्होंने कहा कि मैंने एपस्टीन के साथ जो भी समय बिताया, मुझे उसका पछतावा है और मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।

एनवीडिया CEO ने भी भारत दौरा टाला

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में गूगल के सीईओ सुंदर पिचई और ओपन-एआई के सैम ऑल्टमैन जैसे दिग्गज शामिल हो रहे हैं। इसमें एनवीडिया के CEO जेंसेन हुआंग भी शामिल होने वाले थे, लेकिन उन्होंने कार्यक्रम रद्द कर दिया है। कयास थे कि उनके हटने की वजह बिल गेट्स की मौजूदगी हो सकती है। हालांकि कंपनी ने कोई आधिकारिक कारण नहीं दिया है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *