उत्तर प्रदेश, राजनीति

कानपुर के मत्स्य निरीक्षक सस्पेंड, सहायक निदेशक समेत विभाग के नौ कर्मचारी लखनऊ अटैच

कानपुर के मत्स्य निरीक्षक सस्पेंड, सहायक निदेशक समेत विभाग के नौ कर्मचारी लखनऊ अटैच

कानपुर: कानपुर में मत्‍स्‍य निरीक्षक पर एक्‍शन लेते हुए उन्‍हें सस्‍पेंड कर दिया गया है। दरअसल, मत्स्य आहार मिल और मुख्‍यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लाभार्थियों को भुगतान न करने व अन्य योजनाओं का गलत तरीके से लाभ देने पर मत्स्य निरीक्षक सुनील सिंह को निलंबित कर दिया गया है। महानिदेशक मत्स्य धनलक्ष्मी के. ने उपनिदेशक मत्स्य सुनीता वर्मा और मत्स्य कार्यालय के नौ अधिकारियों और कर्मचारियों को लखनऊ से अटैच कर दिया है।

मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से लाभार्थी परेशान हो रहे थे। इसी को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की गई है। सुनील कुमार भ्रष्टाचार में भी संलिप्त पाए गए हैं। मंडलीय अधिकारी में संरक्षण दे रहे थे। इस पर कार्रवाई की गई है।

पढ़िए पूरा मामला

सरसौल ब्लॉक की सविता देवी का साल 2024 में योजना के लाभार्थी के रूप में चयन हुआ था। एक वर्ष पहले लाभार्थी ने बाउंड्रीवॉल, बोरिंग और टिन शेड बनाकर करीब 1.5 करोड़ के बिल मत्स्य कार्यालय में जमा कर प्रथम किस्त मांगी थी। जेई ने जांचकर मौके पर सिर्फ 27 लाख रुपये का कार्य होना बताया। इस पर विभाग ने पूरा निर्माण कराने के निर्देश दिए। विभाग के मंत्री ने भी भुगतान की सिफारिश की थी। इसके बाद भी भुगतान नहीं किया गया।

इसके बाद सविता देवी ने पेमेंट के लिए डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह से शिकायत की। उन्होंने परियोजना निदेशक आलोक कुमार और मत्स्य निरीक्षक सुनील सिंह को जांच सौंपी थी। इस दौरान सविदा देवी ने ग्राउंड पर करीब 70 लाख रुपये का काम भी करा लिया। लेकिन, विभाग का कहना था कि 80 लाख रुपये का काम होने के बाद ही पेमेंट होगा। फिर सविता देवी ने मंत्री और शासन के अफसरों से शिकायत की। मामला सामने आने के बाद उपनिदेशक ने मत्स्य निरीक्षक को सस्पेंड कर दिया।

सृष्टि यादव को कानपुर मंडल का अतिरिक्त प्रभार

शासन द्वारा लखनऊ मंडल की उपनिदेशक सृष्टि यादव को कानपुर मंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। साथ ही सहायक निदेशक मत्स्य जितेंद्र कुमार को कानपुर व कानपुर मंडल के सभी जनपदों के आहरण-वितरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

इनको किया गया मुख्यालय से संबद्ध

मत्स्य विकास अधिकारी कुसुम पाल, अपर सांख्यिकीय अधिकारी केसी वर्मा, उदूर् अनुवादक सह वरिष्ठ सहायक आयशा खातून, कनिष्ठ सहायक अमरीश अवस्थी, वरिष्ठ सहायक प्रतिमा उमराव, कनिष्ठ सहायक प्रबल कुमार, मुछआ सतीष निषाद, अजय सिंह को मत्स्य निदेशालय संबद्ध कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *