UP-MP समेत 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में दिन का पारा 30°C के पार

UP-MP समेत 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में दिन का पारा 30°C के पार

नई दिल्‍ली: उत्तर और मध्य भारत पर अगले 36 घंटों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर दिखाई देगा। इस वजह से मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सहित नौ राज्यों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट है। मध्य प्रदेश में 2 साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मौसम में बदलवा आया है। इस वजह से मिनिमम टेम्परेचर में बढ़ोतरी आई है। राज्य के 22 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है।

उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। राजस्थान के 5 जिलों में भी मंगलवार को बारिश हुई। आज सुबह से जयपुर में बारिश-ओलावृष्टि जारी है। 13 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बुधवार से बर्फबारी-बारिश की चेतावनी जारी की।

उत्‍तराखंड के 5 जिलों में बर्फबारी संभव

उत्तराखंड के 5 जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बर्फबारी संभव है। इधर, उत्तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दक्षिण भारत के राज्यों में दिन का तापमान 30°C तक पहुंचा है। दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।

इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट

राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश।

बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख।

कोहरा

आंध्र प्रदेश और ओडिशा।

अगले दो दिन मौसम का हाल

19 और 20 फरवरी: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी की संभावना। वहीं, राजस्थान, एमपी, पंजाब और चंड़ीगढ़ में तेज बारिश के आसार हैं। इसके अलावा, यूपी में हल्की बारिश हो सकती है।

Previous post

यूपी में दो IAS के तबादले, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रमुख सचिव बनीं वी. हेकाली

Next post

लखनऊ में 121 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षाएं जारी, मंत्री गुलाब देवी ने बढ़ाया बच्‍चों का मनोबल

Post Comment

You May Have Missed