यूपी में दो IAS के तबादले, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रमुख सचिव बनीं वी. हेकाली

यूपी में दो IAS के तबादले, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रमुख सचिव बनीं वी. हेकाली

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से यूपी कैडर में लौटीं IAS अफसर वी. हेकाली झिमोमी को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। अब तक इस विभाग का काम अनिल कुमार-3 देख रहे थे। अनिल कुमार अब पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव रहेंगे।

वहीं, वी. हेकाली झिमोमी 1996 बैच की यूपी कैडर की IAS अफसर हैं। वह स्वास्थ्य क्षेत्र में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सीईओ (अतिरिक्त प्रभार) के रूप में कार्य किया है।

यूपी में दो IAS के तबादले, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रमुख सचिव बनीं वी. हेकाली

प्रमुख सचिव रहेंगे आईएएस अनिल कुमार

वी. हेकाली झिमोमी अक्टूबर, 2021 से दिसंबर, 2025 तक भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति पर थी। 2 जनवरी को यूपी लौटने के बाद से वह पोस्टिंग की प्रतीक्षा में चल रही थीं। करीब डेढ़ महीने के लंबे इंतजार के बाद उन्हें पोस्टिंग मिली है। इस दौरान 6 बार आईएएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी हुई, लेकिन उन्हें पोस्टिंग नहीं मिली। मंगलवार को जारी दो आईएएस की तबादला सूची में अनिल कुमार को अब पंचायती राज विभाग का प्रमुख सचिव ही रखा गया है।

Post Comment

You May Have Missed