Lucknow: ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थियों के लिए रोज़गार का मौका, जानिए पूरी डिटेल्स

Lucknow: ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थियों के लिए रोज़गार का मौका, जानिए पूरी डिटेल्स

Lucknow: उत्तर प्रदेश में स्नातक व परस्नातक विद्यार्थियों के लिए रोजगार पाने का अच्छा अवसर है। लखनऊ विश्वविद्यालय व संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा रोजगार मेला आगामी 21 फरवरी को आयोजित होने जा रहा है। इस मेले में लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशन स्टडीज (एलपीसीपीएस) की भी सहभागिता रहेगी। अलग-अलग कॉर्पोरेट साझेदारों के सहयोग से आयोजित होने वाले इस मेले में विद्यार्थियों का चयन अलग-अलग कंपनियां करेंगी। मेले की शुरुआत सुबह 8 बजे से गोमती नगर स्थित विनम्रखंड एलपीसीपीएस के परिसर में होगी। प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. अनूप कुमार ने बताया कि आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in के अनुभाग में उपलब्ध है।

कैंपस प्लेसमेंट सेल होगी अपडेट

लखनऊ विश्वविद्यालय में बनी कैंपस प्लेसमेंट सेल अपडेट होगी। युवाओं के लिए कॅरिअर काउंसिलिंग भी शुरू होगी। इसके लिए अलग से कमेटी का गठन होगा। जो विद्यार्थियों के सवालों को समाधान भी करेगी साथ ही प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ी तैयारियों के बारे में भी विद्यार्थियों को प्रशिक्षण भी देगी। इस संबंध में विश्वविद्यालय में तैयारी की गई है। इसके साथ ही कॅरिअर काउंसलिंग कमेटी में उन सदस्यों को शामिल किया जाएगा जो विद्यार्थियों का बेहतर मार्गदर्शन दें सकें। विवि के प्लेसमेंट सेल के माध्यम से जिन विद्यार्थियों का निजी कंपनियों में चयन होगा उसका भी डाटा बैंक विवि बनाएगा। इसका उदेश्य ये है कि नौकरी करने वाले विद्यार्थियों के बारे में जानकारी ली जा सके।

Post Comment

You May Have Missed