उत्तर प्रदेश, देश-दुनिया, राजनीति, सोशल मीडिया, स्पोर्ट्स

IND vs PAK T20 WC 2026: भारत बनाम पाकिस्तान आज, जानें A to Z डिटेल्स

IND vs PAK T20 WC 2026: भारत बनाम पाकिस्तान आज, जानें A to Z डिटेल्स

India vs Pakistan T20 World Cup Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत है. ये टूर्नामेंट का 27वां मुकाबला है, जो कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में है. मैच में बारिश की संभावना बनी हुई है, जो पिच के बर्ताव पर भी असर डालेगा. हेड टू हेड की बात करें तो टी20 में भारत और पाकिस्तान 16 बार एक दूसरे से भिड़ी है. इसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है, भारत ने 13 और पाकिस्तान ने 3 मैच जीते हैं. पिछले साल एशिया कप में भारत बनाम पाकिस्तान 3 मैच हुए, सभी में सूर्यकुमार यादव एंड टीम ने जीत दर्ज की थी.

कितने बजे से शुरू होगा भारत बनाम पाकिस्तान मैच?

  • टी20 वर्ल्ड कप में रोजाना 3 मैच हो रहे हैं. भारत बनाम पाकिस्तान मैच दिन का तीसरा मैच है, जो शाम को 7 बजे से शुरू होगा. 6:30 बजे टॉस है.

कहां पर है भारत बनाम पाकिस्तान मैच?

  • आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो.

कोलंबो में आज कैसा रहेगा मौसम?

  • आज कोलंबो में पूरे दिन बारिश की संभावना बनी रहेगी, हालांकि राहत की बात ये है कि 6 बजे से रात तक बारिश की संभावना घटकर 10 प्रतिशत रह गई है. जबकि पहले ये 50 प्रतिशत से ज्यादा थी. आर प्रेमदासा स्टेडियम में ड्रैनेज सिस्टम अच्छा है, इसलिए अगर आज बारिश हुई लेकिन मैच से पहले रुक गई तो स्टाफ इसे मैच के लिए जल्दी तैयार कर लेंगे.

भारत की संभावित प्लेइंग 11

  • आज भारत एक तेज गेंदबाज के साथ उतर सकता है, दूसरे तेज गेंदबाज की भूमिका हार्दिक पांड्या निभा सकते हैं. पिच को देखते हुए आज भारत 3 स्पिनर्स (अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव) के साथ उतर सकता है. ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह.

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11

  • सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन शाह अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक.

भारत बनाम पाकिस्तान मैच का लाइव प्रसारण किस चैनल पर होगा?

  • टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ब्रॉडकास्ट राइट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है. स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर भारत बनाम पाकिस्तान मैच का लाइव प्रसारण होगा.

भारत बनाम पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग किस ऐप पर होगी?

  • जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर भारत बनाम पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *