वार्षिक स्पोर्टस् वीक ‘SPARDHA 2026’ में एसआरएमएस के बीटेक-नर्सिंग स्‍टूडेंट्स ने दिखाया दम

वार्षिक स्पोर्टस् वीक 'SPARDHA 2026' में एसआरएमएस के बीटेक-नर्सिंग स्‍टूडेंट्स ने दिखाया दम

बरेली: श्रीराम मूर्ति स्‍मारक (एसआरएमएस) कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च में स्‍टूडेंट क्लब ‘वर्व’ के सहयोग से बी.टेक एवं नर्सिंग के छात्र-छात्रओं के बीच वार्षिक स्पोर्टस् वीक ‘SPARDHA 2026’ का आयोजन किया गया। 10 फरवरी से 14 फरवरी तक चले इस स्‍पोर्ट्स वीक का लक्ष्‍य स्‍टूडेंट्स की उत्साहपूर्ण भागीदारी, टीम वर्क, अनुशासन, फिटनेस और खेल भावना को बढ़ावा देना था।

इस कार्यक्रम का औपचारिक रूप से उद्घाटन 10 फरवरी को ट्रस्ट सलाहकार इं० सुभाष मेहरा ने वॉलीबाल मैच में टॉस करवाकर किया गया, जिसमें नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. मुथुमाहेश्वरी, डीन एकेडमिक्स (सीइटी एण्ड आर) डॉ. शैलेश सक्सेना, डी.एस.डब्लू, विभागाध्यक्ष, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

इन खेलों का किया गया आयोजन

इस स्पोर्टस् वीक में क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस, शतरंज, कैरम, खो-खो और कबड्डी सहित विभिन्न प्रकार के इंडोर और आउटडोर खेल आयोजित किए गए। छात्रों ने हर मैच में प्रतिस्पर्धात्मक भावना दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया, जिससे कैंपस का माहौल जीवंत और प्रेरणादायक बन गया। साथ ही साथ इसमें 100 मीटर, लांग जंप, डिस्क थ्रो, जैवलिन थ्रो और शॉट पुट जैसी रोमांचक एथलेटिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जहां छात्रों ने पूरी मेहनत और समर्पण के साथ प्रतिस्पर्धा की।

वार्षिक स्पोर्टस् वीक 'SPARDHA 2026' में एसआरएमएस के बीटेक-नर्सिंग स्‍टूडेंट्स ने दिखाया दम

खेलों के प्रथम विजेताओं की लिस्‍ट

वार्षिक स्पोर्टस् वीक 'SPARDHA 2026' में एसआरएमएस के बीटेक-नर्सिंग स्‍टूडेंट्स ने दिखाया दम

खेल महोत्सव का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जहां विजेताओं और उप विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। देवांश मेहरा एवं दिवा देवपा को विभिन्न खेलों में सबसे अधिक पदक मिले, जिससे उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होने की विशेष ट्रॉफियां भी दी गईं। शिक्षकों ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और नेतृत्व कौशल, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली के विकास में खेलों के महत्व को उजागर किया।

Previous post

वायुसेना के एयरक्राफ्ट से असम के ELF हाईवे पर उतरे मोदी, ऐसा करने वाले पहले PM; कांग्रेस पर साधा निशाना

Next post

अविमुक्तेश्वरानंद का CM योगी पर वार, बोले- आप योगी हैं तो मुख्यमंत्री पद पर क्यों हैं?

Post Comment

You May Have Missed