Ragini 3 को लेकर बड़ा अपडेट, तमन्ना भाटिया संग मिलकर डराएगा ये स्टार किड

Ragini 3 को लेकर बड़ा अपडेट, तमन्ना भाटिया संग मिलकर डराएगा ये स्टार किड

Ragini 3 Movie Update: डायरेक्‍टर शशांक घोष के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रागिनी 3’ की स्टार कास्ट को लेकर मेकर्स ने जानकारी साझा की है। फिल्‍म में जुनैद खान तमन्ना भाटिया के साथ नजर आएंगे। आमिर खान के बेटे जुनैद ने इससे पहले ‘लवयापा’ जैसी रोमांटिक फिल्म की थी। अब वह हॉरर फिल्म का हिस्सा बन रहे हैं। इसमें तमन्ना और वह दमदार किरदारों में नजर आएंगे।

‘रागिनी’ सीरीज की फिल्मों में रोमांस, धोखा और हॉरर का डोज दर्शकों को दिया जाता है, ऐसा ही कुछ तीसरी कड़ी में भी देखने को मिलेगा। तमन्ना भाटिया और जुनैद की इस फिल्म में एक उम्दा टीम शामिल है। साहिर रजा इस प्रोजेक्ट का क्रिएटिव एंगल देखेंगे। शशांक घोष फिल्म के निर्देशक हैं। वह पहले भी बालाजी मोशन पिक्चर्स के साथ ‘वीरे दी वेडिंग’ और ‘फ्रेडी’ जैसी सफल फिल्में कर चुके हैं।

कई फिल्म प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं तमन्ना भाटिया?

फिल्म ‘रागिनी 3’ के अलावा तमन्ना भाटिया ‘वी शांताराम’ की बायोपिक कर रही हैं। वहीं, एक हॉरर फिल्म ‘वन’ भी कर रही हैं। इसके अलावा ‘रेंजर’ नाम की फिल्म भी उनके पास हैं।

Post Comment

You May Have Missed