उत्तर प्रदेश, राजनीति

कानपुर लेम्बोर्गिनी कांड: अरबपति कारोबारी का बेटा गिरफ्तार, कोर्ट में किया गया पेश   

कानपुर लेम्बोर्गिनी कांड: अरबपति कारोबारी का बेटा गिरफ्तार, कोर्ट में किया गया पेश   

कानपुर: कानपुर जिले में तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से छह लोगों को टक्कर मारने वाला अरबपति कारोबारी का बेटा आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा ने अपने बेटे को बचाने की तमाम प्रयास किए, लेकिन नाकाम मिली। पहले घटनास्थल से बेटे को हटवाया, फिर कहा कि मेरा बेटा गाड़ी नहीं चला रहा था।

पुलिस को मैनेज करने की कोशिश की गई, लेकिन मामला मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ तक पहुंच गया। जब यह पैतरा एक्सपोज हो गया तो पुलिस कमिश्नर को ही झूठा करार दिया। फिर अचानक मंगलवार को कोर्ट में नकली ड्राइवर को सरेंडर करवा दिया। हालांकि, कोर्ट ने ड्राइवर मोहन की अर्जी खारिज कर दी और उसे आरोपी नहीं माना।

AJCM कोर्ट में पेश किया

ग्वालटोली थाने की पुलिस का कहना है कि शिवम को आर्यनगर में घर के सामने स्थित परशुराम वाटिका पार्क से गिरफ्तार किया गया। इस दौरान आरोपी बीमार नजर आया। पुलिसवाले उसे सहारा देते नजर आए। उसका मेडिकल कराने के बाद AJCM कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान वीडियो बनाने पर मीडिया कर्मी पर भड़क गया। इशारों में कहा कि वीडियो मत बनाओ।

DCP बोले- आरोपी को कोर्ट में पेश किया

DCP सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिली थी कि शिवम किसी काम से कानपुर आया है। सूचना पर पुलिस एक्टिव हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया। शिवम की तलाश में 5 टीमें लगी थीं। शिवम को कोर्ट में पेश किया गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वकील ने कहा– पुलिस ने गलत तरीके से गिफ्तार किया

शिवम मिश्रा के वकील नरेंद्र कुमार यादव ने कहा- पुलिस ने उसे (शिवम मिश्रा) गलत तरीके से गिरफ्तार किया है। वह कार नहीं चला रहे थे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *