UP Budget 2026: बोले अखिलेश यादव- बड़े आंकड़े दिखाकर जनता को किया जा रहा भ्रमित

पीडीए के लोगों पर हो रही एनकाउंटर और बुलडोजर की कार्रवाई: Akhilesh Yadav

UP Budget 2026: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट पर सियासी पारा चढ़ गया है। विधानसभा से लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस तक विपक्ष ने सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी बजट पर हमला बोलते हुए इसे विदाई बजट बताया और भाजपा सरकार की नीतियों, दावों और आर्थिक आंकड़ों पर गंभीर सवाल खड़े किए। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार बजट के आकार को अपनी उपलब्धि बता रही है, जबकि सच्चाई यह है कि पिछले बजटों में सरकार 50 प्रतिशत राशि भी नहीं खर्च कर पाई। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े आंकड़े दिखाकर जनता को भ्रमित किया जा रहा है, जबकि जमीनी विकास नदारद है।

महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की आय के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा अधूरा है, जबकि बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने मैनपुरी में गलत दवाइयां दिए जाने का मामला उठाया और कहा कि प्रदेश में मिलावट और दवाओं को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। कानून-व्यवस्था पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि इधर हथेली गरम, उधर पुलिस नर्म, जिससे प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं।

Post Comment

You May Have Missed