उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

UP Weather: प्रदेश में बढ़ने लगी गर्मी, जानिए मौसम विभाग का पूर्वनुमान

UP: फरवरी में ही दिखे गर्मी के तीखे तेवर, आने वाले दिनों के लिए चेतावनी जारी

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम ने धीरे-धीरे करवट लेना शुरू कर दिया है। पछुआ के कमजोर पड़ने और उसकी रफ्तार धीमी होने से दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। धूप में गर्माहट साफ महसूस होने लगी है और दिन के समय ऊनी कपड़ों व जैकेट की जरूरत लगभग खत्म हो गई है। कई जगहों पर लोग ऊनी कपड़ों में असहज महसूस कर रहे हैं, जो मौसम के बदलते मिजाज का संकेत है। सोमवार की सुबह तराई इलाकों, खासकर उत्तराखंड और नेपाल से सटे जिलों में कहीं मध्यम तो कहीं घना कोहरा देखने को मिला। हालांकि, प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम साफ रहा और धूप खिली रही।

पूरे प्रदेश को कोहरे से निजात मिल जाएगी

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से पूरे प्रदेश को कोहरे से निजात मिल जाएगी। फिलहाल मंगलवार के लिए कहीं भी कोहरे की चेतावनी जारी नहीं की गई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र प्रभावी नहीं है। इसी कारण आने वाले दो-तीन दिनों में तापमान में क्रमशः वृद्धि देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक प्रदेश में शुष्क मौसम बने रहने की संभावना जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *