UP Vidhan Sabha: उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के पहले दिन इंडिया गठबंधन ने जनता के मुद्दों पर जोरदार प्रदर्शन किया। बेरोजगारी, महंगाई, किसानों को बोरी का वजन घटाकर दिया जा रहा धोखा, विपक्ष की आवाज़ दबाने आदि जैसे मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता अराधना मिश्रा मोना ने कहा कि SIR में धांधली कर लोगों के वोट के अधिकार छीना जा रहा।
उन्होंने कहा किप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। सरकार को लोगों के स्वास्थ्य की चिंता नहीं, सरकार का पूरा तंत्र सिर्फ झूठे प्रचार और धार्मिक ध्रुवीकरण में व्यस्त है। प्रदेश के जनता से जुड़े मुद्दे बेरोजगारी, महंगाई, स्वास्थ्य बदहाली और SIR में धांधली में को लेकर कांग्रेस समाजवादी पार्टी समेत इंडिया गठबंधन के सभी दलों ने संयुक्त रूप से विधानसभा स्थित चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया।