मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के तहत बरेली डिप्टी CMO ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण
बरेली: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के तहत रविवार को जिले के जाटवपुरा, बानखाना और मौलानगर स्थित अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटरों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, दवाओं की उपलब्धता, ओपीडी संचालन, टीकाकरण, जांच सुविधाओं एवं साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अहमद अंसारी ने निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को समय से ओपीडी संचालन सुनिश्चित करने, मरीजों के साथ शिष्ट व्यवहार रखने तथा सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर केंद्रों पर मिल रही सुविधाओं की जानकारी भी ली।

कमियों को जल्द दूर करने के निर्देश
निरीक्षण में सामने आई कमियों को लेकर डॉ. अंसारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उन्हें शीघ्र दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आश्वासन दिया कि चिन्हित कमियों को जल्द दूर कर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जाएगा, ताकि क्षेत्र की जनता को प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।



Post Comment