लखनऊ में ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी कार, पूर्व मंत्री ने अपने काफिले की गाड़ियों से पहुंचाया अस्पताल

लखनऊ में ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी कार, पूर्व मंत्री ने अपने काफिले की गाड़ियों से पहुंचाया अस्पताल

मोहनलालगंज: निगोहां थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव के पास रविवार दोपहर एक वैगनआर कार ईंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुस गई। हादसे में कार सवार महिला पुरूष गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पहचान सरोजनीनगर के विकास और संगीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर इतनी भीषण रही कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रॉली पलट गई।

इस दौरान पूर्व जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह निगोहां क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसा देखकर उन्होंने अपना काफिला रोका। अपनी सुरक्षा में लगे एस्कॉर्ट वाहन से घायलों को मोहनलालगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

हालत गंभीर, ट्रॉमा सेंटर रेफर

सीएचसी में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद संगीता और विकास की हालत गंभीर देखते हुए दोनों को ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह अस्पताल में मौजूद रहे। घायलों के रेफर होने तक व्यवस्था संभाली।

पूर्व मंत्री ने एंबुलेंस से घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजवाने की व्यवस्था कराई। पीजीआई ट्रॉमा सेंटर प्रशासन से बात कर दोनों घायलों का तत्काल और बेहतर इलाज सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Post Comment

You May Have Missed