लखनऊ: राजधानी के विभूति खंड इलाके में शुक्रवार (06 फरवरी) को एक निर्माणाधीन होटल में आग लग गई। तेज धुआं निकलता देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं।

दरअसल, विभूति खंड थाना क्षेत्र में एक होटल का निर्माण चल रहा है। यहां आज दोपहर करीब 3 बजे धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते धुआं काफी तेज हो गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर दमकल की दो गाड़ियां मौजूद हैं। हौज पंप से आग बुझाने के प्रयास में लगी है। तेज धुआं होने की वजह से बिल्डिंग के अंदर घुसने में काफी दिक्कतें हो रही है। आग लगने की वजह का भी पता नहीं चल सका है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आज साढ़े 3 बजे CNC मशीन से डिजिनिंग पत्थर काटे जा रहे थे। तब ही मशीन में आग लग गई, अंदर पेंट रखा था। बताया जा रहा है कि उससे प्लास्टिक में आग लग गई, फिलहाल अभी धुआं उठ रहा है।