PM Modi in Rajya Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दे रहे हैं। यह भाषण तब हो रहा है कि जब लोकसभा स्पीकर संसद में बता चुके हैं कि बुधवार को सदन में कांग्रेस के कई सांसद PM मोदी के साथ अप्रत्याशित घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। वहीं, राज्यसभा में PM मोदी ने कहा कि भारत ग्लोबल साउथ की बुलंद आवाज बन रहा है। मैं साफ-साफ देख रहा हूं कि विकसित भारत के निर्माण की दिशा में दूसरा क्वार्टर भी सामर्थ्यवान होने वाला है। राष्ट्र का हर व्यक्ति महसूस कर रहा है कि हम अहम पड़ाव पर पहुंच चुके हैं। अब हमें पीछे नहीं देखना है। लक्ष्य को प्राप्त करना ही है। वर्तमान में हम देखें, तो भारत के भाग्य के अनेक सुयोग्य एक साथ हमें नसीब हुए हैं।
हमारा देश दिनों दिन युवा होता जा रहा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये बहुत ही उत्तम संयोग है। सबसे बड़ी बात है, विश्व के बड़े देश भी बुजुर्ग होते जा रहे हैं। हमारा देश दिनों दिन युवा होता जा रहा है। ये अपने आप में अच्छा सुयोग्य है। विश्व भारत की टैलेंट की महत्ता समझ रहा है। हमारे पास युवा टैलेंट पूल है। जिसके पास सपने भी हैं, सामर्थ्य भी है। हम पूरी दुनिया को समाधान दे रहे हैं। आज मेजर इकोनॉमी में भारत का ग्रोथ बहुत हाई है। हमारी अर्थव्यवस्था की मजबूती को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि आज कोई भी सेक्टर देख लीजिए, चाहे साइंस हो, चाहे स्पेस हो, चाहे स्पोर्ट्स हो, हर क्षेत्र में भारत आज आत्मविश्वास के साथ भारत भरा हुआ है। कोविड के बाद विश्व में जो स्थिति पैदा हुई, आज दुनिया संभल नहीं पा रही है। ऐसे में साफ नजर आ रहा है कि दुनिया एक नए ग्लोबल वर्ल्ड ऑर्डर की तरफ आगे बढ़ रहा है।
भारत विश्व के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए पूरी तरह तैयार
पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज विश्वास के साथ कह सकता हूं कि आज भारत विश्व के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। आज दुनिया हमारे उद्यमियों को समान रूप से देखती है। आज हमारे MSME नेटवर्क पर दुनिया का भरोसा बढ़ रहा है। हवाई जहाज के कई पुर्जे मेरे देश में आज बनते हैं। देश में हुए प्रयासों का नतीजा सबके सामने है। बड़े देश भारत के साथ व्यापारिक संबंध बनाने के लिए बेचैन हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग के लिए मजबूत इकोसिस्टम हो, तब विश्व आपसे डील करने के लिए आगे आता है। वोट बैंक की राजनीति में डूबे हुए दलों के लिए ये कभी प्राथमिकता ही नहीं रही। कांग्रेस के लिए मैं साफ-साफ कहना चाहता हूं कि न उनके पास कोई सोच थी, न विजन था, न कोई इच्छा शक्ति थी। इसका परिणाम है कि देश को इतना भुगतना पड़ा।
देश रिफ्रॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है: PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग थक गए, वे चले गए। लेकिन कभी न कभी उनको जवाब देना पड़ेगा कि देश की हालत कैसे बना रखी थी कि दुनिया का कोई देश हमसे डील नहीं करता था। कोई आपकी तरफ देख भी नहीं रहा था। आज देश नीति के आधार पर चल रहा है। इसके कारण विश्व का विश्वास बनता है। आज स्थिति ऐसी है कि देश रिफ्रॉर्म एक्सप्रेस पर सवार हो चुका है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सबसे बड़ी खुशी की बात है कि सारी घटनाओं का झुकाव भारत की तरफ है। विश्वमित्र के रूप में आज भारत अनेक देशों का पार्टनर बना है। हम कंधे से कंधा मिलाकर अपनी भूमिका निभा रहे हैं। आज पूरा विश्व ग्लोबल साउथ की चर्चा करता है, लेकिन भारत वैश्विक मंचों पर बुलंद मंच बन गया है। अनेक देशों के साथ भारत आज ट्रेड डील्स कर रहा है।