Anant-Radhika Haldi Ceremony: हल्दी के रंग में डूबे अनंत-राधिका, देखिए कपल की रोमांटिक तस्वीरें
Anant-Radhika Haldi Ceremony: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हल्दी सेरेमनी 8 जुलाई को एंटीलिया में होस्ट की गई थी। इस दौरान राधिका का लुक देखने लायक था। वहीं, अब अनंत का हल्दी लुक भी सामने आ गया है। अनंत अंबानी की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आ गई हैं, जिनमें अनंत और राधिका एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं।

पहले राधिका मर्चेंट का हल्दी लुक जमकर वायरल हुआ था, जिसमें होने वाली दुल्हनिया को डिजाइनर अनामिका खन्ना के आउटफिट में दिखी थीं।

हल्दी के फंक्शन में राधिका ने अपने आउटफिट को फूलों की चादर दुपट्टा के साथ पेयर किया, जिसकी वजह से उनका लुक चर्चा में आ गया है।

वहीं अब अनंत अंबानी का हल्दी लुक सामने आ गया है। अनंत ने अपनी हल्दी सेरेमनी के लिए व्हाइट पायजामे के साथ येलो कलर का कुर्ता और वेस्ट कोट पहना था।

हल्दी सेरेमनी से वायरल हो रही फोटोज में अनंत और राधिका एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं।

तस्वीरों में राधिका और अनंत सोफे पर बैठे हैं और एक-दूसरे को प्यार से निहारते देखे जा सकते हैं।

बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे। उनकी शादी के मेन फंक्शन्स 12-14 जुलाई तक चलेंगे।



Post Comment