Alia Bhatt Upcoming Movie: आलिया ने शुरू की फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग, सेट से सामने आई फोटो!

Alia Bhatt Upcoming Movie: आलिया ने शुरू की फिल्म 'अल्फा' की शूटिंग, सेट से सामने आई फोटो!

Alia Bhatt Upcoming Movie: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग शुरू कर दी है। एक्ट्रेस की यह फिल्म यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स के अंतर्गत बन रही है। आलिया भट्ट की सेट पर जाते समय की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें आलिया कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं।

बताया जा रहा है कि यह एक्ट्रेस के फिल्म (Alia Bhatt Upcoming Movie) के लुक की तस्वीर नहीं है, क्योंकि तस्वीर उस समय की है जब एक्ट्रेस सेट पर पहुंच रही थीं। इस बात की जानकारी प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों ने भी दी है। सेट से कोई तस्वीर लीक न हो इसके लिए मेकर्स ने भारी तैयारी कर रखी है।

Alia Bhatt Upcoming Movie: आलिया ने शुरू की फिल्म 'अल्फा' की शूटिंग, सेट से सामने आई फोटो!

वाईआरएस स्पाई यूनिवर्स फिल्म है अल्फा‘ | Alia Bhatt Upcoming Movie Alpha

फिल्‍म ‘अल्फा’ बॉलीवुड में एक खास स्थान हासिल करने जा रही है। बता दें कि यह पहली फीमेल लीड YRF स्पाई यूनिवर्स फिल्म साबित होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस यशराज फिल्स स्पाई यूनिवर्स की इस मूवी में सुपर-एजेंट के रोल में नजर आने वाली हैं। उन्होंने इसके लिए शूटिंग शुरू कर दी है। ‘अल्फा’ नाम की इस चर्चित अपकमिंग फिल्म का डायरेक्शन भोपाल गैस त्रासदी की घटनाओं से संबंधित सीरीज ‘द रेलवे मेन’ बनाने वाले शिव रवैल कर रहे हैं।

Post Comment

You May Have Missed