Dhurandhar 2 Teaser: ‘ये नया हिंदुस्तान है…’, खतरनाक अंदाज में दिखे रणवीर
Dhurandhar 2 Teaser: फैंस का इंतजार खत्म हुआ और रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ का टीजर रिलीज हो गया है। फैंस फिल्म के टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 1 मिनट 12 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत में रणवीर सिंह छोटे बालों वाले लुक में नजर आते हैं। भूरी आंखें, छोटे बाल और हाथ में बंदूक लिए रणवीर सिंह काफी खतरनाक लगते हैं। इसके बाद रणवीर फिर हमजा अली मजारी के किरदार में लंबे बालों वाले लुक में दिखते हैं। टीजर में रणवीर ‘धुरंधर’ से भी ज्यादा खतरनाक लग रहे हैं। एक्शन और वायलेंस से भरपूर इस टीजर में दिखता है कि अब हमजा का पावर बढ़ गया है।
वहीं वो पहले से भी ज्यादा आक्रामक भी हो गया है। टीजर देखकर पता चलता है कि इस बार कहानी दो हिस्सों में चलेगी, जिसमें रणवीर सिंह के खुफिया जासूस बनने से लेकर पाकिस्तान पहुंचने तक का सफर दिखाया जाएगा। टीजर में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन की भी झलक देखने को मिलती है। टीजर के अंत में रणवीर सिंह का किरदार कहता है, ‘ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।’
‘धुरंधर 2’ की शूटिंग अभी भी जारी है। मुंबई से हाल ही में सामने आई बिहाइंड-द-सीन तस्वीरों में मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) और एसपी असलम चौधरी (संजय दत्त) को तनावपूर्ण स्थिति में दिखाया गया है, जिससे प्रशंसकों के बीच कहानी को लेकर अटकलें लगने लगी हैं। सीक्वल में हमजा के बदले पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा और ‘बड़े साहब’ की असली पहचान उजागर की जाएगी। इसमें जसकिरत सिंह रंगी (हमजा का असली नाम) की पृष्ठभूमि पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।



Post Comment