OP Rajbhar: वाराणसी दौरे पर पहुंचे यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने यूजीसी के नियमों को लेकर कहा कि अगर इस नियमावली में कोई गड़बड़ी है तो सुप्रीम कोर्ट जाएं, जो जाना चाहता है, कोर्ट का दरवाजा सबके लिए खुला है। शिक्षा में ओबीसी, एससी, एसटी के साथ पक्षपात होता है। इसकी लड़ाई हम लड़ेंगे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कब होगा? इस सवाल पर मंत्री ने कहा कि चुनाव की पूरी तैयारी सरकार कर रही है और मत पत्र छप कर सभी जिले में चल गए हैं।
वहीं शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बयान पर ओपी राजभर ने कहा कि देश संविधान से चलता है और उनके बयान से इसे बदला नहीं जा सकता और किसी के कहने से कुछ नहीं होता। सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर भी तंज कसा। राजभर ने कहा कि सपा पीडीए का नारा लगा रही है, पीडीए का मतलब परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है। वहीं बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा और शंकराचार्य से उनकी मुलाकात पर मंत्री ने कहा कि ये ड्रामा था और राजनीति है। हम राजभर हैं और राजभर सीना ठोक कर बोलता है।