उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

69000 शिक्षक भर्ती: सड़कों पर अभ्यर्थी, डिप्टी सीएम के आवास के बाहर पहुंच कर की ये मांग

69000 शिक्षक भर्ती: सड़कों पर अभ्यर्थी, डिप्टी सीएम के आवास के बाहर पहुंच कर की ये मांग

Lucknow: 69,000 सहायक शिक्षक भर्ती में कथित आरक्षण घोटाले को लेकर लखनऊ में अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आवास के बाहर पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की और साथ ही दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी की है। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने आरक्षण नियमों की अनदेखी कर भर्ती होने का आरोप लगाया है।

बता दें कि यह मामला, जो कई सालों से कानूनी जांच के दायरे में है, 69000 सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण नियमों को लागू करने से जुड़ा है। इस मामले की पहली सुनवाई सितंबर 2024 में हुई थी। तब से, उम्मीदवारों का दावा है कि बिना किसी ठोस समाधान के मामले को बार-बार टाला जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 4 फरवरी को होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *